Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

प्रदेश के शहरों को लगे विकाश के लगे 'पंख' सीएम मोहन यादव ने गति को और तेज करने पर लगाया जोर

Jul 8, 2025 2 min read
प्रदेश के शहरों को लगे विकाश के लगे 'पंख' सीएम मोहन यादव ने गति को और तेज करने पर लगाया जोर
ADVERTISEMENT
Font Size:

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन के अनुरूप मध्यप्रदेश के शहरों में इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित हो रहा है। इससे बढ़ती नगरीय जनसंख्या की आवश्यकताओं की पूर्ति होगी। समृद्ध और विकसित शहर, प्रदेश के समावेशी विकास की आधारशिला बनेंगे। इसे साकार करने के लिए मध्यप्रदेश ग्रोथ कॉन्क्लेव का आयोजन किया जा रहा है। मध्यप्रदेश में शहरी अर्थव्यवस्था तेजी से विकसित हो रही है। प्रदेश में 4 शहर ऐसे हैं जिनकी जनसंख्या 10 लाख से अधिक है। साथ ही केन्द्र की स्मार्ट सिटी परियोजना में 7 शहर शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि मध्यप्रदेश ने स्वच्छता के लिये देश में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। इंदौर देश में पिछले 7 वर्षों से स्वच्छतम शहरों की श्रेणी में पहले नम्बर पर रहा है। भोपाल को देश की दूसरे नंबर की स्वच्छतम राजधानी बनने का गौरव हासिल किया है। प्रदेश के बजट में शहरी क्षेत्र के विकास के लिए 15 हजार 780 करोड़ रुपये प्रतिवर्ष का प्रावधान किया गया है। प्रदेश के सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) में शहरी क्षेत्र का योगदान 35.55 प्रतिशत है। शहरी क्षेत्रों में संचालित केन्द्र की फ्लैग शिप योजनाओं के क्रियान्वयन में प्रदेश सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले राज्यों शामिल है। नगरीय विकास से जुड़ी योजनाओं की गति तेज बनाए रखने के लिए सिंगल-विंडो सिस्टम की प्रशासनिक व्यवस्था की गई है।

ADVERTISEMENT

???? मध्यप्रदेश में शहरी विकास की नई उड़ान!

???? 4 शहरों की जनसंख्या 10 लाख से अधिक
???? 7 शहर स्मार्ट सिटी परियोजना में शामिल
???? ₹72,000 करोड़ की परियोजनाओं पर कार्य जारी
???? ₹88,000 करोड़ की योजनाएं प्रस्तावित
???? इंदौर – लगातार 7वीं बार देश का सबसे स्वच्छ शहर
???? भोपाल – देश की दूसरी सबसे स्वच्छ राजधानी
???? शहरी विकास के लिए बजट – ₹15,780 करोड़ प्रतिवर्ष
???? राज्य जीएसडीपी में 35.55% योगदान शहरी क्षेत्रों का
???? सिंगल-विंडो सिस्टम से बढ़ी योजनाओं की रफ्तार
???? फ्लैगशिप योजनाओं में अव्वल प्रदर्शन

ADVERTISEMENT

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT
प्रदेश के शहरों को लगे विकाश के लगे 'पंख' सीएम मोहन यादव ने गति को और तेज करने पर लगाया जोर | मुखबिर MP