Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

‘कांग्रेस को नहीं मिल रहा खाद पानी’ प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने लगाया सरकार पर आरोप,किसानों को लेकर फिर सरकार को घेरने का किया प्रयास

Nov 9, 2024 2 min read
‘कांग्रेस को नहीं मिल रहा खाद पानी’ प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने लगाया सरकार पर आरोप,किसानों को लेकर फिर सरकार को घेरने का किया प्रयास
ADVERTISEMENT
Font Size:

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने राज्य सरकार पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा है कि मोहन सरकार में किसानों को खाद और पानी नहीं मिल रहा है| गौरतलब है कि प्रदेश में बोनी का सीजन शुरु हो चुका है और अलग-अलग क्षेत्रों से खाद की किल्लत भी सामने आ रही है जिसको लेकर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सरकार पर निशाना साधा है| कांग्रेस अध्यक्ष के आरोप पर अलग-अलग तरह के मायने निकाले जा रहे हैं| दरअसल जीतू पटवारी के कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहले लोकसभा में कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा और भाजपा ने मध्यप्रदेश में पहली बार क्लीन स्वीप करने में कामयावी हासिल की| उसके बाद अब प्रदेश में दो विधानसभा सीटों पर उप चुनाव होने जा रहे हैं जिसमें कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है माना जा रहा है कि अगर इन सीटों पर कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा तो जीतू पटवारी का पद भी छिन सकता है मतलब साफ है कि इस उप चुनाव में कांग्रेस अध्यक्ष की सियासी जमीन दांव पर लगी हुई है| दरअसल कांग्रेस की प्रदेश कार्याकारिणी जारी होने के बाद पार्टी में कई नेताओं ने बगावती तेवर अपनाते हुए जीतू पटवारी के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद कर दी है| कई नेता उप चुनाव से दूरी भी बना चुके हैं जिसके कारण कांग्रेस के चुनाव अभियान में भी काफी दिक्कतें हो रही हैं| भाजपा के एक प्रवक्ता ने कहा कि असल बात यह है कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष को ही अपनी राजनीति जिंदा रखने के लिए खाद पानी की आवश्यकता है जो पार्टी की करफ से नहीं मिल रही है और वो उसका ठीकरा राज्य सरकार और भाजपा पर फोड़ रहे हैं|

ADVERTISEMENT

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT