विजयपुर विधानसभा चुनाव में कड़ी चुनौती पेस करने की तैयारी में कांग्रेस,आदिवासी कार्ड खेलने की बन रही योजना

आने वाले कुछ महीनों में दो विधानसभा सीटों में उप चुनाव होने वाले हैं| जिसमें बुंदनी और विजयपुर विधानसभा सीट शामिल है| कांग्रेस को मालूम है कि बुंदनी जीतना उसके बस की बात नहीं लेकिन विजयपुर में पूरी ताकत लगाई जाए तो उसमें कुछ उम्मीद है लिहाजा अब कांग्रेस रामनिवास रावत के खिलाफ आदिवासी को चुनाव मैदान में उतारने की तैयारी कर रही है| यहां पर शहरिया आदिवारियों की बड़ी संख्या है और पार्टी ने प्रत्याशी चयन के लिए पूर्व मंत्री डॉ. गोविंद सिंह और जयवर्धन सिंह को जिम्मेदारी सौंपी है| कांग्रेस अब प्रदेश में नया नेतृत्व तैयार कर रही है| इसी कड़ी में छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के उपचुनाव में धीरन शाह इनवाती को प्रत्याशी बनाया गया था| इसी तरह,अब बुंदनी और विजयपुर विधानसभा क्षेत्र के उप चुनाव को लेकर तैयारी की जा रही है| दोनों स्थानों पर कार्यकर्ताओं के साथ एक-एक दौर की बैठक हो चुकी है| विजयपुर की सीट कांग्रेस विधायक रामनिवास रावत के त्यागपत्र देकर भाजपा में शामिल होने के कारण रिक्त हुई है| रावत यहां से छह बार विधायक चुने गए और पार्टी के बड़ा ओबीसी चेहरा थे| बताया जा रहा है कि यहां पर करीब 60 हजार सहरिया आदिवासियों का वोट बैंक है| 2023 में निर्दलीय प्रत्याशी मुकेश मल्होत्रा ने 44 हजार 128 मत प्राप्त किया था और वो तीसरे स्थान पर रहे थे| फिलहाल इस सीट को लेकर डॉ. गोविंद सिंह और जयवर्धन सिंह लगातार चिंतन और मंथन कर रहे हैं जिससे सही और जिताऊ उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतारा जा सके|
Reader Reactions
What is your reaction to this story?बदले-बदले नजर आए सीएम,भंजी को गोदी में खिलाया,तो बुजुर्ग बहन से घर पर बंधवाई राखी,बहनों संग ली सेल्फी,सीएम ने खूब लुटाया प्यार
नियमितीकरण के लिए आर-पार की लड़ाई के मूड में कर्मचारी,सामूहिक अभ्यावेदन याचिका तैयार,25 को सीएम को सौंपेंगे ज्ञापन
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

अधिकारियों कर्मचारियों को डीए देने से पहले रिटायरमेंट के बाद राहत देने के मूड में मोहन सरकार
4/2/2024
सीएम मोहन यादव ने शासकीय सेवकों के डीए की मंगाई फाइल,मिल सकती है खुशखबरी
9/3/2024
प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों को अचार संहिता लगने से पहले मिलेगा डीए,सरकार ने बनाई कार्ययोजना
1/3/2024