Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

अपने ही विधायकों पर कांग्रेस रख रही नजर राज्यसभा सीट में क्रॉस वोटिंग का सता रहा डर

May 19, 2026 2 min read
अपने ही विधायकों पर कांग्रेस रख रही नजर राज्यसभा सीट में क्रॉस वोटिंग का सता रहा डर
ADVERTISEMENT
Font Size:

मध्यप्रदेश में जून में राज्यसभा की तीन सीटें खाली हो रही हैं। चुनाव की अधिसूचना जल्द जारी होने की उम्मीद है। चुनाव नजदीक आते ही कांग्रेस में क्रॉस वोटिंग को लेकर चिंता बढ़ गई है। पार्टी को डर है कि अगर चार विधायक भी खिसक गए तो तीसरी सीट हाथ से निकल जाएगी।

ADVERTISEMENT

क्या है सीटों का गणित?  
विधायकों के संख्या बल के हिसाब से दो सीटें BJP को मिलना तय हैं। तीसरी सीट मौजूदा स्थिति में कांग्रेस के खाते में जाएगी। लेकिन क्रॉस वोटिंग या अनुपस्थिति की वजह से कांग्रेस को सीट गंवाने का डर सता रहा है। 

दतिया से विधायक राजेंद्र भारती की सदस्यता शून्य होने के बाद अब विधानसभा में कांग्रेस के 64 सदस्य हैं। श्योपुर के विजयपुर से विधायक मुकेश मल्होत्रा की सदस्यता पर भी सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी है, लेकिन वह वोट नहीं कर पाएंगे।

ADVERTISEMENT

निर्मला सप्रे पर संशय बरकरार  
बीना से कांग्रेस के टिकट पर जीतीं निर्मला सप्रे को लेकर कांग्रेस असमंजस में है। सप्रे 2024 लोकसभा चुनाव के दौरान और बाद में कई बार BJP के मंच पर नजर आ चुकी हैं। हालांकि वह कहती हैं कि कांग्रेस से त्यागपत्र नहीं दिया है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सप्रे के खिलाफ दलबदल विरोधी कानून के तहत हाईकोर्ट में याचिका लगाई है। 

Mukhbir को मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश पदाधिकारियों ने सप्रे से बात कर पार्टी के पक्ष में मतदान का अनुरोध किया है। मल्होत्रा और सप्रे को हटा दें तो कांग्रेस के पास सिर्फ 4 अतिरिक्त वोट बचते हैं।

गुपचुप नजर रख रही कांग्रेस  
कांग्रेस ने क्रॉस वोटिंग कर सकने वाले विधायकों पर गुपचुप तरीके से नजर रखना शुरू कर दिया है। दूसरे राज्यों में क्रॉस वोटिंग से सीट गंवाने के बाद MP में भी पार्टी अलर्ट मोड पर है।

ADVERTISEMENT

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT