भाजपा को घेरने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को देगी प्रशिक्षण,राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारी देंगे पार्टी के कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण

मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी की दस महीने बाद प्रदेश कार्यकारिणी घोषित हो चुकी है| अब कांग्रेस पार्टी राज्य सरकार और भाजपा को घेरने के लिए अपनी रणीनीति पर काम कर रही है| कांग्रेस की तरफ से बूथ,सेक्टर और मंडलम के कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने की योजना तैयार की गई है| इन कार्यकर्ताओं को यह बताया जाएगा कि सरकार के नीतियों और विकास के वादों के बीच कांग्रेस को कौन से मुद्दे उठाने हैं,कहां उठाने हैं और किस प्रकार से मुद्दों को उठाना है| कांग्रेस की तरफ से कार्यकर्ताओं को यह भी प्रशिक्षण दिया जाएगा कि वो जनता का भरोसा कैसे जीतें| कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देने के लिए जिला स्तर पर कार्यशालाओं का आयोजन किया जाना है| दिसंबर के महीने में कांग्रेस एक महासम्मेलन का भी आयोजन करेगी जिसमें पार्टी के सभी स्तर के कार्यकर्ता शामिल होंगे| कुल मिला कर पीसीसी चीफ जीतू पटवारी के नेतृत्व में कांग्रेस कमेटी अब राज्य की भाजपा सरकार को घेरने के लिए अलग तरीके से ब्यूह रचना के तहत काम करेगी| गौरतलब है कि अभी तक कांग्रेस ने राज्य सरकार अथवा भाजपा को जिस प्रकार से भी घेरने की रणनीति बनाई वो नाकाम साबित हुई है इस लिए कांग्रेस पार्टी अब अलग तरीके से रणनीति पर काम करने की योजना तैयार कर रही है| कांग्रेस पर यह भी आरोप लगते रहे हैं कि उसके आंदोलन राजधानी में शुरु होते हैं और वहीं पर खत्म हो जाते हैं जिसके कारण ग्रामीण अथवा अन्य शहर के लोग कांग्रेस से कनेक्ट नहीं हो पाते हैं| अगले कुछ समय तक कांग्रेस का केन्द्रीय नेतृत्व लगातार मध्यप्रदेश के दौरे करेगा और पार्टी के कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देने के साथ ही संगठन को मजबूत करने के लिए अलग-अलग तरीके से रणीनीति तैयार करेगा|
Reader Reactions
What is your reaction to this story?देश का पहला राज्य स्तरीय प्री-सीओपी,भोपाल में होगा आयोजित,सीएम यादव होंगे शामिल
सक्रिय सदस्यता का क्राइटेरिया पूरा नहीं कर पा रहे भाजपा नेता,बुजुर्ग नेताओं को दिलाई जाएगी सक्रिय सदस्यता
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

अधिकारियों कर्मचारियों को डीए देने से पहले रिटायरमेंट के बाद राहत देने के मूड में मोहन सरकार
4/2/2024
सीएम मोहन यादव ने शासकीय सेवकों के डीए की मंगाई फाइल,मिल सकती है खुशखबरी
9/3/2024
प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों को अचार संहिता लगने से पहले मिलेगा डीए,सरकार ने बनाई कार्ययोजना
1/3/2024