कांग्रेस की ‘घड़ी’ चल रही खराब,भाजपा विधायक उमाकांत शर्मा ने कांग्रेस पर ली चुटकी

कांग्रेस में लगातार चल रही अंतर्कलह को देखते हुए भाजपा की ओर से लगातार तंज कसे जा रहे हैं। जिस प्रकार से कांग्रेस नेताओं की तरफ से बयान आते हैं उसको देखते हुए भाजपा विधायक उमाकांत शर्मा ने जमकर मजे लिए हैं। दरअसल एक सितंबर को सीएम हाउस में वैदिक घड़ी के एप का सीएम मोहन यादव शुभारंभ करने जा रहे हैं जिसको लेकर भाजपा विधायक ने तारीफ की उसके बाद उन्होने कहा कि जिस प्रकार से कांग्रेस में अंतर्कलह देखने को मिल रही है उससे यह स्पष्ट है कि कांग्रेस की घड़ी खराब चल रही है। कांग्रेस के नेता अपनी घड़ी को सुधारने का प्रयास भी नहीं कर रहे हैं। आने वाले समय में ऐसा ही चलता रहा तो देश में कांग्रेस का अस्तित्व ही खत्म हो जाएगा। उमाकांत शर्मा ने कहा कि ऐसा कोई भी धार्मिक काम नहीं जिसका कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता विरोध न करते हों वो हर सनातनी कार्य पर सवाल खड़े करते हैं। इसी लिए कांग्रेस की घड़ी खराब चल रही है और कांग्रेस के नेता उस घडी को सुधार नहीं पाएंगे।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?खंडेलवाल की ‘गुड बुक में कौन’ भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी का खाका हुआ तैयार,दिल्ली में दिया जाएगा अंतिम रुप
भाजपा नेता की सक्रियता से अन्य नेताओं के पेट में उठा 'मरोड़' ढूंढ रहे दवाई,पद से हटने के बाद भी नहीं मान रहे माननीय
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

नए साल में शासकीय कर्मचारियों को सीएम मोहन यादव की सौगात,पहली तारीख को मिलेगा वेतन
30/12/2023
शासकीय कर्मचारियों को 4% डीए की जल्द मिलेगी सौगात,सीएम यादव जल्द करेंगे घोषणा
1/1/2024
शासकीय कर्मचारियों का मनचाही जगह पर होगा तबादला,वेतन विसंगति दूर करने पर भी सीएम का जोर
29/7/2024