22 जुलाई को सामूहिक अवकाश में रहेंगे संविदा स्वास्थ्य कर्मी,राज्य सरकार ने नहीं किया वादा पूरा

प्रदेश में हजारों की संख्या में संविदा स्वास्थ्य कर्मी तैनात हैं लेकिन वो आज भी मूलभूत सुविधाओं के लिए दर-दर की ठोकरें खाने के लिए मजबूर हैं| विधानसभा चुनाव से पहले तत्कालीन सीएम शिवराज सिंह चौहान ने संविदा स्वास्थ्य कर्मियों की महा पंचायत में ऐलान करते हुए कहा था कि उन्हे नियमित कर्मचारियों के समान वेतन,भत्ता और अन्य सुविधाएं दी जाएंगी लेकिन साल भर बीतने के बाद संविदा कर्मियों के हाथ कुछ नहीं लगा है| चुनाव के दौरान ऐलान कर सभी संविदा कर्मियों से भाजपा ने वोट तो ले लिया और जब प्रदेश का सीएम बदल दिया तो नए सीएम ने पुराने सीएम के ऐलान को दरकिनार कर दिया है| अब अपना वादा याद दिलाने के लिए संविदा स्वास्थ्य कर्मी 22 जुलाई को सामूहिक अवकाश लेने जा रहे हैं| अपना अधिकार पाने के लिए अब संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने कमर कस ली है इनका यह भी कहना है कि अभी तो सिर्फ सरकार की आंख खोलने के लिए वो एक दिवसीय अवकाश पर जा रहे हैं लेकिन इतने में सरकार ने कोई ठोस निर्णय नहीं लिया तो आगे यह आंदोलन बड़ा होगा और फिर उसकी जम्मेदार राज्य की मोहन सरकार होगी|
Reader Reactions
What is your reaction to this story?प्रदेश के सभी जिलों को जल्द मिलेंगे प्रभारी मंत्री,तबादलों से हटेगा प्रतिबंध,प्रभारी मंत्रियों की अनुसंशा पर होंगे तबादले
रामनिवास रावत को विभाग देने पर बनी सहमति,किसी एक मंत्री के विभाग में होगी कटौती,मंत्रियों के प्रभार वाले जिलों की भी होगी घोषणा
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

अधिकारियों कर्मचारियों को डीए देने से पहले रिटायरमेंट के बाद राहत देने के मूड में मोहन सरकार
4/2/2024
सीएम मोहन यादव ने शासकीय सेवकों के डीए की मंगाई फाइल,मिल सकती है खुशखबरी
9/3/2024
प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों को अचार संहिता लगने से पहले मिलेगा डीए,सरकार ने बनाई कार्ययोजना
1/3/2024