Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

बीजेपी अध्यक्ष का काउंटडाउन शुरु,23 अप्रैल को पूरा हो जाएगा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल

Apr 20, 2025 2 min read
बीजेपी अध्यक्ष का काउंटडाउन शुरु,23 अप्रैल को पूरा हो जाएगा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल
ADVERTISEMENT
Font Size:

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगतप्रकाश नड्डा का कार्यकाल 23 अप्रैल को समाप्त होने जा रहा है। उसके पहले भाजपा को 22 अप्रैल के अंदर किसी दूसरे राष्ट्रीय अध्यक्ष को चुनना होगा अथवा वर्तमान अध्यक्ष के कार्यकाल को कुछ समय के लिए बढ़ाना पड़ेगा। अगला अध्यक्ष चुनने के पहले भाजपा को कई चरणों पर निवार्चन के बाद कम से कम 50 प्रतिशत राज्य इकाइयों को उन्हें निर्वाचित करना होता है। अभी तक भारतीय जनता पार्टी राज्यों के अध्यक्षों की घोषणा में पीछे है जिसमें एमपी यूपी सहित कुछ अन्य राज्य हैं। भाजपा को अगर जेपी नड्डा के स्थान पर किसी दूसरे अध्यक्ष का चयन करना होगा तो एमपी के प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा करनी होगी। इसी लिए माना जा रहा है कि अब भाजपा का केन्द्रीय नेतृत्व मप्र और उत्तरप्रदेश के अध्यक्षों की कभी भी घोषणा कर सकता है। एमपी और यूपी में अगर भाजपा अपने प्रदेश अध्यक्षों की घोषणा कर देगी तो उसके 50 फीसदी राज्यों के अध्यक्षों की घोषणा हो जाएगा मतलब राष्ट्रीय अध्यक्ष के चयन का रास्ता साफ हो जाएगा। फिलहाल लोग इंतजार में हैं कि उन्हे नया प्रदेश अध्यक्ष कम मिलेगा अथवा वर्तमान अध्यक्ष का कार्यकाल बढ़ाया जाएगा।

ADVERTISEMENT

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT
बीजेपी अध्यक्ष का काउंटडाउन शुरु,23 अप्रैल को पूरा हो जाएगा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल | मुखबिर MP