बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष को लेकर उल्टी गिनती शुरु,दिल्ली चुनाव के बाद होगी अध्यक्ष की घोषणा

मप्र बीजेपी अध्यक्ष को लेकर संशय बरकरार है। माना जा रहा था कि जनवरी के आखिरी सप्ताह में नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा हो जाएगी लेकिन दिल्ली चुनाव के कारण प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव पर कुछ समय के लिए फैसला टाल दिया गया। अब सूचना आ रही है कि दिल्ली में वोटिंग होने के बाद मप्र अध्यक्ष की घोषणा हो जाएगी। लेकिन अध्यक्ष की घोषणा को लेकर जितनी देरी होती जा रही है दावेदारों के दिल की धड़कने भी बढ़ती जा रही है। हांलाकि इस बीच बचे हुए समय का दावेदार इस्तेमाल भी कर रहे हैं क्योंकि इस बीच जो दावेदार हैं वो अपनी फील्डिंग जमाने में लगे हैं। जिला अध्यक्षों की घोषणा के बाद से ही खुद को दावेदार मान रहे नेताओं ने अपनी जमावट शुरु कर दी है। इस वक्त भाजपा में प्रदेश अध्यक्ष को लेकर एक लंबी लिष्ट है। केन्द्रीय संगठन भी फूंक-फूंक कर कदम रख रहा है। दरअसल वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष को पांच साल पूरे हो चुके हैं वीडी शर्मा के कार्यकाल में भाजपा को विधानसभा और लोकसभा चुनाव में शानदार जीत मिली है लिहाजा भाजपा का केन्द्रीय नेतृत्व चाहता है कि जो अगला अध्यक्ष हो वो मजबूत नेतृत्व कर्ता हो। वर्तान में बीजेपी में गुटबाजी जोरों पर है लिहाजा केन्द्रीय नेतृत्व चाहता है कि ऐसा अध्यक्ष हो जो गुटबाजी को खत्म कर सके।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?इंदौर के बाद भोपाल में भीख मांगना और देना होगा अपराध,भीख देने वालों के खिलाफ भी होगी कार्रवाई
फिर चर्चा में आए डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ला,केन्द्रीय नेताओं से मुलाकात कर एमपी बीजेपी के नेताओं की बढ़ाई धड़कनें
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

अधिकारियों कर्मचारियों को डीए देने से पहले रिटायरमेंट के बाद राहत देने के मूड में मोहन सरकार
4/2/2024
सीएम मोहन यादव ने शासकीय सेवकों के डीए की मंगाई फाइल,मिल सकती है खुशखबरी
9/3/2024
प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों को अचार संहिता लगने से पहले मिलेगा डीए,सरकार ने बनाई कार्ययोजना
1/3/2024