दतिया विधानसभा में हफ्ते भर के अंदर होगी उपचुनाव के तारीख की घोषणा भ्रष्टाचार मामले में राजेंद्र भारती को बड़ा झटका

बैंक फ्रॉड मामले में सजा मिलने के बाद विधायकी गंवा चुके दतिया के पूर्व कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को मंगलवार को बड़ा झटका लगा। दिल्ली हाईकोर्ट में होने वाली सुनवाई अब 14 जुलाई तक टल गई है। इससे भारती को दतिया उपचुनाव से पहले राहत मिलने की उम्मीदों पर लगभग विराम लग गया है। राजेन्द्र भारती का अर्जेंट हियरिंग का दांव भी फेल हो गया।
क्या है पूरा मामला?
2 अप्रैल को दिल्ली की MP-MLA कोर्ट ने बैंक फ्रॉड मामले में राजेंद्र भारती को तीन साल की सजा सुनाई थी। सजा सुनते ही कानून के तहत उनकी विधानसभा सदस्यता खत्म हो गई थी। भारती ने सजा के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में अपील दायर कर रखी है।
26 मई को थी सुनवाई, प्राथमिकता वाले केस में समय खत्म
मामले में शीघ्र सुनवाई के लिए आवेदन भी लगाया गया था। 26 मई को जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा की अदालत में सुनवाई तय थी। लेकिन प्राथमिकता वाले मामलों की सुनवाई में समय समाप्त हो जाने के कारण राजेंद्र भारती के प्रकरण सहित कई मामलों को आगे बढ़ा दिया गया। लगातार तीसरी बार सुनवाई टलने से भारती खेमे में मायूसी के बादल छा चुके हैं।
दतिया उपचुनाव की तैयारी पूरी, कभी भी हो सकता है ऐलान
विस सचिवालय ने दतिया विधानसभा सीट को रिक्त घोषित कर चुनाव आयोग को सूचना भेज दी थी। Mukhbir को मिली सूचना के अनुसार आयोग के निर्देश पर दतिया में उपचुनाव की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। दतिया कलेक्टर ने 25 मई को आयोग को रिपोर्ट भेजकर सभी व्यवस्थाएं पूर्ण होने की जानकारी दे दी है। राजेन्द्र भारती को राहत नहीं मिलने का मतलब है कि अब दतिया में उपचुनाव का बिगुल बजना तय है बस तारीख का इंतजार है।
BJP भी सक्रिय, नरोत्तम मिश्रा ने की डॉ. महेंद्र सिंह से मुलाकात
उपचुनाव को लेकर भाजपा ने सक्रियता बढ़ा दी है। इसी सिलसिले में MP के पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने रविवार को भाजपा प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह से मुलाकात की।
Key Points:
- सजा: 2 अप्रैल को MP-MLA कोर्ट से 3 साल की सजा
- अगली तारीख: दिल्ली हाईकोर्ट में अब 14 जुलाई को सुनवाई
- उपचुनाव: दतिया सीट पर कभी भी हो सकती है अधिसूचना जारी
- स्टेटस: लगातार तीसरी बार टली सुनवाई, भारती की मुश्किलें बढ़ीं
Reader Reactions
What is your reaction to this story?भोपाल नगर निगम के मास्टर प्लान में शामिल हुए 'कुत्ते' कलियासोत में बनेगा MP का पहला सरकारी डॉग शेल्टर
राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस में प्रत्याशी को लेकर घमासान विधायकों ने कहा हमारी सहमति से हो उम्मीदवार का चयन
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

कांग्रेस पार्टी ने 144 नामों की पहली सूची की जारी
15/10/2023
एक IAS के कहने पर सीएम मोहन यादव ने कटवा दिया पूर्व गृह मंत्री का टिकट पढ़िए पूरी खबर मुखबिर पर
12/7/2026
सवर्ण बाहुल्य विंध्य में कांग्रेस ने ओबीसी चेहरा कमलेश्वर पटेल को आगे कर सवर्णों के जख्म पर छिड़का नमक
26/8/2023