बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक में दतिया विधानसभा और राज्यसभा की तीसरी सीट के चुनाव पर हुई चर्चा

मध्यप्रदेश भाजपा के नए कोर ग्रुप की पहली बैठक मंगलवार को देर शाम मुख्यमंत्री निवास में आयोजित की गई। बैठक में मुख्यमंत्री मोहन यादव के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा,दोनों उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला शामिल हुए। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, अजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य, सांसद लता वानखेड़े, पूर्व सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते, पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा और पूर्व मंत्री अरविंद भजौरिया भी मौजूद रहे। बैठक में संगठन के कामकाज को लेकर काफी विचार मंथन किया गया है। बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश और प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह ने कोर ग्रुप के सदस्यों के साथ अहम चर्चा की है। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय दिल्ली से लौटने के कारण देरी से शामिल हुए। वहीं केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया तय कार्यक्रम के अनुसार बैठक समाप्त होने से पहले ही दिल्ली रवाना हो गए। सिंधिया तो बैठक के बाद दिल्ली रवाना हो गए लेकिन उसके बाद डिनर के साथ नेताओं की असली डिप्लोमैसी शुरु हुई। लंबे समय बाद राजनीतिक चर्चा में आए पूर्व मंत्री अरविंद भदौरिया ने अलग-अलग नेताओं से मुलाकात कर खुद के लिए मौका बनाने का प्रयास किया। इस बैठक में दतिया की में बन रही उप चुनाव की स्थिति के साथ राज्यसभा की तीसरी सीट को लेकर भी रणनीति तैयार की गई। भाजपा कोर ग्रुप की बैठक में संगठन और सरकार के अब तक के कामकाज पर फोकस किया गया। बैठक में तय हुआ की नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर पार्टी के जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी जनता से संवाद करेंगे। इसके अलावा समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर भी चर्चा हुई। Mukhbir को मिली सूचना के मुताबिक, निगम-मंडलों में नियुक्तियों का मामला फिलहाल केंद्रीय नेतृत्व की मंजूरी के लिए लंबित है। माना जा रहा है की पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद राजनीतिक नियुक्तियां की प्रक्रिया शुरू हो सकती है। बता दें कि, मध्य प्रदेश भाजपा के कोर ग्रुप में मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्रियों और वरिष्ठ नेताओं को शामिल किया गया है।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?बीजेपी कार्यालय में पदाधिकारियों के चेंबर झांकते और कान में कहते नजर आए कार्यकर्ता भाई साहब मेरा भी ध्यान रखिएगा
रीवा में सांदीपनि विद्यालयों के विकास कार्यों को लेकर डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ल ने अधिकारियों की लगाई क्लास
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

नए साल में शासकीय कर्मचारियों को सीएम मोहन यादव की सौगात,पहली तारीख को मिलेगा वेतन
30/12/2023
शासकीय कर्मचारियों को 4% डीए की जल्द मिलेगी सौगात,सीएम यादव जल्द करेंगे घोषणा
1/1/2024
शासकीय कर्मचारियों का मनचाही जगह पर होगा तबादला,वेतन विसंगति दूर करने पर भी सीएम का जोर
29/7/2024