संविदा कर्मचारियों के प्रतिनिधि मण्डल ने कैलाश विजयवर्गीय से की मुलाकात,संविदा नीति लागू नहीं होने की कही बात

स्मार्ट सिटी, नगरीय प्रशासन, ओर नगर निगमों में कार्य करने वाले संविदा अधिकारियों को अभी तक 22 जुलाई 2023 को जारी की गई सामान्य प्रशासन की गई नवीन संविदा नीति का लाभ नही मिल पाया है जिसमें स्पष्ट है कि पद के अनुसार सातवें वेतनमान के अनुरूप समकक्षता निर्धारण की जाएगी, अनुकम्पा नियुक्ती, ग्रेच्यूटी , शासकीय सेवकों के अनुसार अवकाश की पात्रता होगी और प्रीतिवर्ष वेतन वृद्धि होगी। संविदा कर्मचारी अधिकारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष रमेश राठौर ने बताया कि 1 वर्ष बीतने के पश्चात् भी स्मार्ट सीटी, नगरीय विकास विभाग और नगर निगमों में कार्य करने वाले संविदा कर्मचारियों को अभी तक नगरीय प्रशासन विभाग के अधिकारियो ने इसे लागू नही किया है, इस कारण संविदा कर्मचारीयो को कम वेतन मिल रहा है, मध्यप्रदेश संविदा कर्मचारी अधिकारी महाशंघ का एक प्रतिनिधि मण्डल नगरीय विकास और आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से मिला और मांग की, कि स्मार्ट सिटी, नगरीय प्रशासन विभाग और नगर निगम में वर्षो से कार्य कर रहे संविदा अधिकारियो/ कर्मचारियों पर 22 जुलाई 2023 को जारी की गई नीति का पालन करते हुऐ वेतन और भत्ते, सुविधाओं का लाभ दिया जाए, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने प्रीतिनिधि मण्डल को अस्वस्त किया कि जल्दी ही हम इस पर कार्यवाही करेंगे । प्रीतिनीधी मण्डल में जी आर मूलचंदानी, ओ पी गौर , समीक्षा जैन, राखी शर्मा अनिल सिंह आदि लोग उपस्थित थे।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?मोहन सरकार में मंत्री नागर सिंह चौहान देंगे इस्तीफा,चौहान ने कहा पार्टी में बाहर से आए नेताओं को मिलता है सम्मान,टाट-दरी बिछाने वाले को मिलता है अपमान
संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने अपनी मांगो को लेकर दिया धरना,किया काम बंद,घोषणा के बाद भी नहीं मिली नियमित कर्मचारियों के समान सुविधाएं
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

अधिकारियों कर्मचारियों को डीए देने से पहले रिटायरमेंट के बाद राहत देने के मूड में मोहन सरकार
4/2/2024
सीएम मोहन यादव ने शासकीय सेवकों के डीए की मंगाई फाइल,मिल सकती है खुशखबरी
9/3/2024
प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों को अचार संहिता लगने से पहले मिलेगा डीए,सरकार ने बनाई कार्ययोजना
1/3/2024