समय से पहले भाजपा कार्यालय पहुंचे डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ल दूसरे मंत्री रहे 'नदारत'

भाजपा के प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ताओं की सुनवाई के लिए एक दिसंबर से नवाचार किया गया है जिसके तहत सोमवार से शुक्रवार तक हफ्ते में पांच दिन दो-दो मंत्रियों को प्रदेश कार्यालय में बैठना है। पिछले हफ्ते तो नियम का लगातार पालन हुआ और रोजाना दो मंत्री कार्यालय में बैठे। इस हफ्ते की शुरुआत में डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ल के साथ एक राज्य मंत्री को भी बैठना था लेकिन राज्य मंत्री प्रदेश कार्यालय में नहीं आए। हांलाकि इसके पीछे कारण ये बताया जा रहा है कि सभी मंत्रियों को खजुराहो पहुंचना है जिसके कारण राज्य मंत्री भाजपा कार्यालय नहीं आए। दूसरी तरफ खजुराहो जाने से पहले डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ल ने पहले मंत्रालय में जाकर शासकीय कार्य किया उसके बाद वो 12 बजने के पहली ही प्रदेश कार्यालय आ गए। जबकि मंत्रियों के बैठने का समय एक से तीन बजे का निर्धारित था। डिप्टी सीएम ने कहा कि उन्हें भी खजुराहो के लिए निकलना है इसी लिए वो पहले ही प्रदेश कार्यालय अपनी ड्यूटी निभाने के लिए आ गए। इस दौरान पार्टी के कार्यकर्ता एक-एक करके डिप्टी सीएम के पास आते गए और उन्हें अपने काम बताते रहे जिसे बड़ी सहजता के साथ राजेन्द्र शुक्ल ने काम करवाने का आश्वासन दिया। प्रदेश कार्यालय में मंत्रियों के बैठने वाले नवाचार को लेकर राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष की एक अच्छी पहल है इससे कार्यकर्ताओं को मंत्री आसानी से उपलब्ध हो जाते हैं और कार्यकर्ताओं की जो मंत्रियों से अपेक्षाएं हैं उसे वो बता सकते हैं।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?भाजपा कार्यालय में नहीं संघ कार्यालय 'समिधा' में चलती रहीं राजनीतिक गतिविधियां
बीड़ी' बनेगी हजारों परिवार के आय का साधन सरकार देने जा रही कई सुविधाएं
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

नए साल में शासकीय कर्मचारियों को सीएम मोहन यादव की सौगात,पहली तारीख को मिलेगा वेतन
30/12/2023
शासकीय कर्मचारियों को 4% डीए की जल्द मिलेगी सौगात,सीएम यादव जल्द करेंगे घोषणा
1/1/2024
शासकीय कर्मचारियों का मनचाही जगह पर होगा तबादला,वेतन विसंगति दूर करने पर भी सीएम का जोर
29/7/2024