Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

'डेस्टिनेशन कैबिनेट' से नारी शक्ति के विकास को लगेंगे पंख,कई योजनाओं को धरातल में उतारने की तैयारी

Jan 23, 2025 1 min read
'डेस्टिनेशन कैबिनेट' से नारी शक्ति के विकास को लगेंगे पंख,कई योजनाओं को धरातल में उतारने की तैयारी
ADVERTISEMENT
Font Size:

प्रदेश के समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने डेस्टिनेशन कैबिनेट की ऐतिहासिक पहल की है। यह पहल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पर्यटन को बढ़ावा देने की अवधारणा को भी धरातल पर साकार करती है। शुक्रवार 24 जनवरी को लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की नगरी महेश्वर में राज्य सरकार कैबिनेट की बैठक करने जा रही है, जो देवी अहिल्याबाई की 300वीं जयंती वर्ष को समर्पित होगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि लोकमाता देवी अहिल्याबाई का सम्पूर्ण जीवन लोक-कल्याण और सुशासन को समर्पित रहा है। राज्य सरकार देवी अहिल्याबाई द्वारा महिला सशक्तिकरण, किसान-कल्याण, सुशासन की दिशा में दिखाए मार्ग पर चलकर समग्र विकास को चरितार्थ करने के लिये संकल्पित है। लोकमाता देवी अहिल्याबाई के सिद्धातों एवं आदर्श राज्य की नीति एवं निर्माण में समाहित किया जायेगा। उनके जीवन से प्रेरणा लेते हुए महिला नेतृत्व एवं सशक्तिकरण की दिशा में सरकार ने प्रभावी कदम बढाए हैं।

ADVERTISEMENT

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT
'डेस्टिनेशन कैबिनेट' से नारी शक्ति के विकास को लगेंगे पंख,कई योजनाओं को धरातल में उतारने की तैयारी | मुखबिर MP