Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

दिग्विजय ने अपने और कमलनाथ के संबंधो की दी जानकारी,छोटे-मोटे मतभेद रहे लेकिन मनभेद कभी नहीं रहे:पढ़िए मुखबिर

Sep 11, 2025 2 min read
दिग्विजय ने अपने और कमलनाथ के संबंधो की दी जानकारी,छोटे-मोटे मतभेद रहे लेकिन मनभेद कभी नहीं रहे:पढ़िए मुखबिर
ADVERTISEMENT
Font Size:

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और कमलनाथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में हैं। दिग्विजय सिंह दस साल तो कमलनाथ 15 महीने के लिए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। कमलनाथ के सीएम रहते दिग्विजय सिंह पर हमेशा आरोप लगते रहे हैं कि पर्दे के पीछे से दिग्विजय सिंह ही सरकार चलाते रहे हैं। पार्टी में भी इस बात को लेकर कांग्रेस नेताओं की अलग-अलग राय रही है। अब दोनों नेता पार्टी से करीब-करीब साइडलाइन हैं और अब प्रदेश कांग्रेस की कमान युवा नेता जीतू पटवारी के हाथ है तो दोनों नेताओं को खुद का अस्तित्व बचाए रखने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। गुरुवार को पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह और कमलनाथ ने एक दूसरे से मुलाकात की। उसके बाद एक्स पर दिग्विजय सिंह ने एक फोटो शेयर करते हुए लिखा है कि कमलनाथ से उनके छोटो-मोटे मतभेद रहे हैं लेकिन मनभेद कभी नहीं रहे हैं। उन्होने कहा है कि कमलनाथ उनके 50 साल से पारिवारिक संबंध रहे हैं। हमारे राजनैतिक जीवन में उतार चढ़ाव आए जो स्वभाविक है। पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह द्वारा एक्स पर पोस्ट की गई फोटो के अब अलग-अलग मायने निकाले जा रहे हैं। राजनीतिक विश्लेषक यह कयास लगा रहे हैं कि इस फोटो का इस वक्त क्या मतलब है। इस बात में कोई सक नहीं कि दोनों नेता कांग्रेस पार्टी के आधार स्तंभ के रुप में रहे हैं। दोनों नेताओं ने अपना सारा जीवन कांग्रेस पार्टी में खपा दिया है। दोनों नेताओं की राजनीतिक प्रतिद्वंदिता भी दुनिया भर में जगजाहिर रही है। अब उम्र के इस पड़ाव में दोनों नेता एक दूसरे के साथ हैं जिसके कारण राजनीतिक कयास लगना सामान्य बात है।

ADVERTISEMENT

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT