बीजेपी प्रदेश कार्यकारिणी को लेकर सीएम हाउस में हुई चर्चा,एक व्यक्ति एक पद पर जोर

मध्य प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल प्रदेश कार्यकारिणी बनाने की जद्दोजहद में जुट गए हैं। इस बार की प्रदेश कार्यकारिणी काफी संतुलित और निर्विविदा बनाने की तैयारी चल रही है। बुधवार देर रात भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा सीएम मोहन यादव के साथ बैठे जहां पर प्रदेश कार्यकारिणी को लेकर काफी चर्चाएं हुई है। हांलाकि बैठक के दौरान अन्य विषयों पर भी चर्चा हुई है जिसमें गणेश चतुर्थी पर ईको फ्रेंडली गणेंश प्रतिमा स्थापित करने और स्वदेशी वस्तु इस्तेमाल करने के लिए जन जागरण अभियान चलाने पर सहमति बनी है। इसके साथ ही प्रदेश कार्यकारिणी को लेकर विशेष रुप से चर्चा हुई है। दरअसल प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की मंशा है कि इस बार एक व्यक्ति एक पद का फॉर्मूला अपनाया जाना चाहिए जो पहले भी चला करता था। हेमंत खंडेलवाल चाहते हैं कि प्रदेश के हर अंचल और हर वर्ग का कार्यकारिणी में प्रतिनिधित्व होना चाहिए जिससे पार्टी में किसी प्रकार के भेदभाव की बात न उठने पाए। दरअसल भाजपा कांग्रेस से सीख लेकर आगे बढ़ना चाहती है जिस प्रकार से कांग्रेस के जिला अध्यक्षों में विवाद उठ रहा है उसको देखते हुए भाजपा चाहती है कि पार्टी में इस प्रकार की कोई भी विवादित स्थिति न बनने पाए। इसी लिए प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा,प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और सीएम यादव एक साथ बैठे और प्रदेश कार्यकारिणी को लेकर उन्होने हर पहलू पर विचार विमर्ष किया। इस बैठक का मतलब यह है कि अब पार्टी प्रदेश कार्यकारिणी तैयार करने के मूड में आ चुकी है और उसका रफ तैयार किया जा रहा है उसके बाद अन्य पदाधिकारियों के साथ बैठक कर हर पहलू पर चर्चा होगी और फिर लिष्ट बना कर दिल्ली भेज दी जाएगी वहां से भी नामों में काट छांट होगी और फिर सूची जारी कर दी जाएगी। हांलाकि अभी प्रदेश कार्यकारिणी जारी करने में भाजपा को करीब एक महीने का वक्त लगेगा क्योंकि इसमें अभी पार्टी रायशुमारी भी करवाएगी।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?शादी न करने के लिए अर्चना ने तैयार की मिसिंग मिस्ट्री,एक फोन कॉन ने अर्चना की खोली पोल हुई बरामद
कांग्रेस का ‘तुगलकी’ फरमान,विरोध करने वाले शांत हों अथवा उनको जारी होगा नोटिस
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

नए साल में शासकीय कर्मचारियों को सीएम मोहन यादव की सौगात,पहली तारीख को मिलेगा वेतन
30/12/2023
शासकीय कर्मचारियों को 4% डीए की जल्द मिलेगी सौगात,सीएम यादव जल्द करेंगे घोषणा
1/1/2024
शासकीय कर्मचारियों का मनचाही जगह पर होगा तबादला,वेतन विसंगति दूर करने पर भी सीएम का जोर
29/7/2024