'एग्जाई' प्रारूप में मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन करेगा निर्वाचन आयोग,29 अक्टूबर को होगा प्रकाशन

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के लिये विस्तृत कार्यक्रम जारी किया गया है। मतदाता सूची के पुनरीक्षण से जुड़ी गतिविधियों के तय कार्यक्रम के अनुसार एग्जाई प्रारूप में मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन आगामी मंगलवार, 29 अक्टूबर 2024 को किया जायेगा। इस पर दावे-आपत्तियां 29 अक्टूबर से 28 नवम्बर 2024 तक प्राप्त की जायेंगी। पुनरीक्षण के संबंध में 9 एवं 10 नवम्बर तथा 16 एवं 17 नवम्बर को विशेष कैम्प आयोजित किये जायेंगे। प्राप्त दावे-आपत्तियों का निराकरण 24 दिसम्बर 2024 तक किया जायेगा। एक जनवरी 2025 तक मतदाता सूची के डाटाबेस को अपडेट कर परिशिष्टों का मुद्रण किया जायेगा। इसके बाद 6 जनवरी 2025 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जायेगा। जो युवा 1 जनवरी 2025 को 18 साल की आयु पूरी कर रहे हैं, वे मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाने के लिए अग्रिम रूप से आवेदन कर सकते हैं। नये मतदाताओं का वोटर आईडी कार्ड स्पीड पोस्ट के जरिये आसानी से उनके घर तक पहुंच जाएगा।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?जीतू पटवारी भाजपा पर लगाएंगे ‘लगाम’ विजयपुर में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार की योजनाएं गिना कर ‘लगाम’ लगाने का किया अनुरोध
पूर्व सीएम शिवराज के बेटे कार्तिकेय ने दिग्विजय सिंह का माना आभार,कहा मै उनका आभारी हूं वो मुझे इतने करीब से फॉलो करते हैं,दिग्विजय ने कहा कर्तिकेय उनके पौत्र के समान
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

अधिकारियों कर्मचारियों को डीए देने से पहले रिटायरमेंट के बाद राहत देने के मूड में मोहन सरकार
4/2/2024
सीएम मोहन यादव ने शासकीय सेवकों के डीए की मंगाई फाइल,मिल सकती है खुशखबरी
9/3/2024
प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों को अचार संहिता लगने से पहले मिलेगा डीए,सरकार ने बनाई कार्ययोजना
1/3/2024