Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
भोपाल

वोटिंग से पहले निर्वाचन आयोग की पहल,हक जताओ और ईवीएम का बटन दबाओं,कार रैली से जागरुकता अभियान

May 5, 2024 1 min read
वोटिंग से पहले निर्वाचन आयोग की पहल,हक जताओ और ईवीएम का बटन दबाओं,कार रैली से जागरुकता अभियान

📷 CAR RALLY

ADVERTISEMENT
Font Size:

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने मतदाता जागरूकता के लिए रविवार को प्लेटिनम प्लाजा से कार रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि हक जताओ और ईवीएम का बटन दबाओं । कार रैली का आयोजन भारतीय स्टेट बैंक द्वारा किया गया।

ADVERTISEMENT

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने प्रदेश के सभी नागरिकों से 7 मई को उत्साह के साथ मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में मतदान हमारा अधिकार है। प्रदेश में तीसरे चरण में 7 मई को भोपाल सहित, मुरैना, भिंड, ग्वालियर, गुना, सागर, विदिशा, राजगढ़ और बैतूल में मतदान होगा। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि सभी मतदाताओं से आग्रह है कि मतदान के दिन मतदान केंद्र पर जाकर वोट जरूर डालें। गर्मी को देखते हुए मतदान केंद्र पर छाया, पानी, दवाइयां सहित अन्य जरूरी व्यवस्थाएं की गई है। रैली के शुभारंभ अवसर पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी भोपाल कौशलेंद्र विक्रम सिंह सहित भारतीय स्टेट बैंक के सीजीएम चंद्रशेखर शर्मा एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT
वोटिंग से पहले निर्वाचन आयोग की पहल,हक जताओ और ईवीएम का बटन दबाओं,कार रैली से जागरुकता अभियान | मुखबिर MP