चार जून के बाद भी नहीं थमेगा चुनावी शोर,उपचुनाव की होगी तैयारी,कई विधानसभा सीटें होने वाली हैं खाली,तैयारी शुरु

लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण का मतदान एक जून को है और चार जून को मतगणना होगी जिसमें देश को पता चल जाएगा कि देश का अगला सरदार कौन होगा| लेकिन चुनाव के नतीजे आने के बाद भी मध्यप्रदेश में चुनाव का प्रचार समाप्त नहीं होगा| दरअसल प्रदेश की कई विधानसभा सीटें खाली होने वाली हैं जिसमें उप चुनाव होने हैं|गौरतलब है कि राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह और ज्योतिरादित्य सिंधिया चुनाव लड़ रहे हैं| इनके अलावा विधायक शिवराज सिंह चौहन,फुंदेलाल सिंह मार्को,ओमकार सिंह मरकाम,सिद्धार्थ कुशवाहा,फूल सिंह बरैया,और महेश परमार चुनाव लड़ रहे हैं| इनकी सीटों के परिणामों से निर्धारित होगा कि कहां-कहां चुनाव होंगे| इंनके अलावा कांग्रेस से भाजपा में आए रामनिवास रावत,निर्मला सप्रे की सीटों का निर्धारण होना बांकी है अगर ये विधायक इस्तीफा देते हैं तो इन सीटों पर भी उपचुनाव होंगे साथ में छिंदवाड़ा की एक विधानसभा सीट में भी उपचुनाव तय है| दिग्विजय सिंह और ज्योतिरादित्य सिंधिया का राज्यसभा का कार्यकाल 2026 तक है,यानि लोकसभा का चुनाव जीतने की सूरत में उन्हे राज्यसभा की सदस्यता से त्यागपत्र देना होगा| इसी तरह शिवराज सिंह चौहान बुंधनी विधानसभा से विधायक हैं,कांग्रेस के पुष्पराजगढ़ से विधायक फुंदेलाल मार्को,डिंडौरी से कांग्रेस विधायक ओमकार सिंह मरकाम,सतना से सिद्धार्थ कुशवाहा,भांडेर से फूल सिंह बरैया और तराना से महेश परमार को चुनाव लड़ाया गया है| इनके चुनाव जीतने की स्थिति में उपचुनाव होंगे| छिंदवाड़ा के अमरवाड़ा से कमलेश शाह पहले ही विधायक पद से इस्तीफा दे चुके हैं| Mukhbirmp.com को मिली जानकारी के अनुसार निर्वाचन आयोग मानसून खत्म होने के बाद उप चुनाव कराने की तैयारी में है|
Reader Reactions
What is your reaction to this story?रोजगार के अवसर तलासेगी प्रदेश की मोहन सरकार,क्षेत्रीय स्तर पर इन्वेस्टर समिट की जाएगी आयोजित
प्रदेश की मोहन सरकार को क्राइम कम करने की 'शिक्षा' देगी कांग्रेस पार्टी,कांग्रेस गठित करेगी टीम
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

हर पंचायत में वालेंटियर तैनात करेगी सरकार,फसलों का मुआबजा पटवारी नहीं वालेंटियर करेगा तय,भाजपा का वोट बैंक होगा मजबूत
6/8/2024
पंचायत सचिवों के लिए बड़ी खबर,अब अन्य जिलों में भी मिलेगी स्वजनों को अनुकंपा नियुक्ति,नियम में होगा संशोधन
22/5/2024
शासकीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर,'तबादलों से हटा बैन'
29/1/2025