एक 15 दिसंबर के बीच भाजपा के मंडल अध्यक्षों और 16 से 31 दिसंबर के बीच जिला अध्यक्षों का होगा चुनाव

मप्र भाजपा के संगठनात्मक चुनाव को लेकर प्रक्रिया तैयार कर ली गई है| प्रदेश कार्यालय में आयोजित बैठक में सांसद,विधायक और मंत्रियों के बीच मंडल अध्यक्ष के चुनाव की रणनीति तैयार की गई है| प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने चुनाव की जानकारी देते हुए बताया कि एक से 15 दिसंबर के बीच प्रदेश भर में भाजपा मंडल अध्यक्षों के चुनाव आयोजित करने जा रही है उसके बाद 16 से 31 दिसंबर के बीच जिला अध्यक्षों के चुनाव होंगे| चुनाव को पारदर्शी तरीके से बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अलग-अलग तरह से रणीनीति तैयार की है और यही कारण है कि प्रदेश और केन्द्र के बीच समन्वय बनाने के लिए केन्द्रीय नेतृत्व ने चार सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल को मध्यप्रदेश भेजा है जो प्रदेश के सभी जिलों में दौरा कर समन्वय बनाने का काम करेगा| मंडल और जिला अध्यक्षों का चुनाव समन्वय के साथ कराया जाएगा जिससे किसी प्रकार के विवाद की स्थिति तैयार न होने पाए| पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों की मौजूदगी में उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा और फिर सर्वसम्मति के साथ चुनाव को समंपन्न कराया जाएगा| ठीक उसी प्रकार से जिला अध्यक्ष के चुनाव भी आयोजित होंगे और उसमें भी पारदर्शिता रखने की रणनीति तैयार की गई है| भाजपा प्रदेश कार्यालय में हुई कार्यशाला के दौरान प्रदेश के सभी जिलों के पदाधिकारी शामिल थे जिन्हे आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं| एक सार्वजनिक बैठक के बाद प्रदेश कार्यालय में अलग-अलग बैठकें भी आयोजित की गई थीं जिसमें पदाधिकारियों से वन टू वन चर्चा कर जरुरी निर्देश जारी किए गए हैं|
Reader Reactions
What is your reaction to this story?काम करने वाले ही संगठन में रहेंगे वर्ना उनकी छुट्टी होना तय,हर महीने पदाधिकारियों के काम का कांग्रेस लेगी लेखा-जोखा
जब रामनिवास रावत की नजरों ने पूछा सवाल,मेरा क्या कसूर क्यों हराया चुनाव,नजरें चुराते रहे भाजपाई
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

अधिकारियों कर्मचारियों को डीए देने से पहले रिटायरमेंट के बाद राहत देने के मूड में मोहन सरकार
4/2/2024
सीएम मोहन यादव ने शासकीय सेवकों के डीए की मंगाई फाइल,मिल सकती है खुशखबरी
9/3/2024
प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों को अचार संहिता लगने से पहले मिलेगा डीए,सरकार ने बनाई कार्ययोजना
1/3/2024