'किन्नर' बने भाजपा के सदस्य,प्रदेश प्रभारी महेन्द्र सिंह ने 50 से अधिक किन्नरों को बनाया डिजिटली सदस्य

संगठन पर्व के तहत भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान लगातार जारी है। इस अभियान के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी हर वर्ग हर समाज को अपने साथ जोड़ना चाहती है। हाल ही में प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने एक बयान में कहा था कि भाजपा मुस्लिम समाज को भी पार्टी में जोड़ रही है। पार्टी के कार्यकर्ता मुस्लिम समाज वालों के घर जा रहे हैं और उन्हे पार्टी का सदस्य बना रहे हैं। क्योंकि सरकार की हर योजना का लाभ उन्हे भी बगैर किसी भेदभाव के मिल रहा है। लेकिन कांग्रेस पार्टी सिर्फ वोट की राजनीति करती रही है उन्हे वो अधिकार नहीं दिया जिसके वो अधिकारी थे। अब भाजपा का अगला पड़ाव थर्ड जेंडर हैं जो हमेशा उपेक्षा का शिकार होते हैं। भारतीय जनता पार्टी ने थर्ड जेंडरों को भी पार्टी का सदस्य बनाना शुरु कर दिया है। इसी के तहत भाजपा के मप्र प्रदेश प्रभारी महेन्द्र सिंह मंगलवारा छावनी रोड स्थित सुरैया बाजी के घर पहुंचे जहां उन्होने न सिर्फ सुरैया बाजी को पार्टी का सदस्य बनाया बल्कि उनके साथ किन्नर समाज के 50 से अधिक लोगों को पार्टी का डिजिटली सदस्य बना कर यह साबित करने का प्रयास किया कि भाजपा सरकार और संगठन की दृष्टि में हर नागरिक एक समान है चाहे वो किसी भी समाज और किसी भी वर्ग का हो। किन्नर समाज भी अपने बीच भाजपा के नेताओं को पाकर काफी खुश नजर आया। सुरैया बाजी ने भावुक मन से कहा कि उनके समाज को लोग हमेशा उपेक्षा की दृष्टि से देखते हैं लेकिन भाजपा ने उन्हे अपने परिवार का सदस्य बना कर यह बता दिया है कि वो किसी के साथ भेदभाव नहीं करते हैं।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?आप मेहमान बन कर आओगे तो क्या घर में कब्जा करोगे' अतिथि शिक्षकों को शिक्षा मंत्री की दो टूक
जीतू पटवारी को अपना 'ज्ञान' मजबूत करना चाहिए,बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने उठाया सवाल
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

अधिकारियों कर्मचारियों को डीए देने से पहले रिटायरमेंट के बाद राहत देने के मूड में मोहन सरकार
4/2/2024
सीएम मोहन यादव ने शासकीय सेवकों के डीए की मंगाई फाइल,मिल सकती है खुशखबरी
9/3/2024
प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों को अचार संहिता लगने से पहले मिलेगा डीए,सरकार ने बनाई कार्ययोजना
1/3/2024