भाजपा में विवादित बयान देने वाले हर नेता को किया जाएगा साइडलाइन लिष्ट हो रही तैयार

अपने ही नेताओं के विवादित बयानों से लगातार घिर रही भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर प्रशिक्षण शिविरों का सहारा लेने जा रही है। साल 2027 से चुनावी दौर शुरु होने जा रहा है उसके पहले भाजपा अपने कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करेगी और इसकी शुरुआत 24 फरवरी को मुंबई से हो चुकी है। जहां एमपी संगठन के कुछ चुनिंदा नेताओं को ट्रेनिंग दी गई है। अब मार्च और अप्रैल में मध्य प्रदेश में भाजपा प्रशिक्षण शिविर आयोजित करेगी। जिसके तहत जिला भाजपा के द्वारा सात मार्च से 14 अप्रैल तक मंडल स्तर तक प्रशिक्षण वर्ग आयोजित होंगे और 15 अप्रैल से 20 मई तक जिला प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किए जाएंगे। मंगलवार को प्रदेश कार्यालय में भी पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान का आयोजन किया गया था। इन प्रशिक्षणों का मूल उद्देश्य है कि पार्टी के नेताओं को विवादित बयानों से कैसे बचाया जाए। पिछले साल पचमढ़ी में भी प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया गया था लेकिन उसके सार्थक परिणाम नहीं मिले उल्टे प्रशिक्षण के बाद नेताओं ने ऐसे विवादित बयान दिए जिससे भाजपा को आज तक जवाब देना पड़ रहा है। यही कारण है कि अब भाजपा मंडल स्तर से लेकर जिला स्तर और राज्य स्तर तक के नेताओं को प्रशिक्षण देकर बयान देने की कला सिखाएगी। इसके अलावा एक और खास बात यह है कि भाजपा उन नेताओं की लिस्ट भी तैयार कर रही है जिन्होने पिछले कुछ समय में ऐसे विवादित बयान दिए हैं जिससे पार्टी को सबसे ज्यादा नुक्सान हुआ है। Mukhbir को मिली जानकारी के अनुसार ऐसे नामों में सबसे पहला नाम मंत्री विजय शाह,कैलाश विजयवर्गीय,प्रहलाद पटेल,फग्गन सिंह कुलस्ते शामिल हैं। इनके अलावा भी कुछ नाम हैं जिन्हें सार्ट लिस्ट किया गया है। कुल मिला कर आगे के चुनावों में इन नेताओं से पार्टी दूरी बना कर रखेगी जिससे किसी भी प्रकार का नुक़सान न होने पाए। इसके अलावा उन नेताओं के लिए खुशखबरी भी है जो अब तक कार्यकर्ता भाव से पार्टी के लिए काम करते रहे हैं और कभी विवादित बयानों में नहीं फंसे हैं। उन नेताओं की भी लिस्ट तैयार हो रही है। जिससे विवादित नेताओं को साइड करके साफ सुथरी छवि वाले नेताओं को आगे किया जाए।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?'सवर्ण' विरोधी होती भाजपा के लिए अब कठिन होगी आगे की राह 'सवर्ण' के नेताओं को भी किया जा रहा साइड लाइन
अमरीन-आफरीन ने भोपाल की पुलिस कमिश्नर प्रणाली पर उठाया सवाल ओबीसी वर्ग को मतांतरण के लिए किया गया टारगेट
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

नए साल में शासकीय कर्मचारियों को सीएम मोहन यादव की सौगात,पहली तारीख को मिलेगा वेतन
30/12/2023
शासकीय कर्मचारियों को 4% डीए की जल्द मिलेगी सौगात,सीएम यादव जल्द करेंगे घोषणा
1/1/2024
शासकीय कर्मचारियों का मनचाही जगह पर होगा तबादला,वेतन विसंगति दूर करने पर भी सीएम का जोर
29/7/2024