Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

दतिया उपचुनाव में कांग्रेस अवधेश नायक भारती के बेटे सहित दामोदर यादव में से किसी एक पर दांव लगाने की बना रही प्लानिंग

May 27, 2026 2 min read
दतिया उपचुनाव में  कांग्रेस अवधेश नायक भारती के बेटे सहित दामोदर यादव में से किसी एक पर दांव लगाने की बना रही प्लानिंग
ADVERTISEMENT
Font Size:

दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस में टिकट को लेकर मंथन तेज हो गया है। पार्टी अवधेश नायक या पूर्व विधायक राजेंद्र भारती के बेटे अंकित/अर्जुन भारती के अलावा दामोदर यादव में से किसी एक पर दांव लगाने की रणनीति बना रही है। हांलांकि दामोदर यादव कांग्रेस में नहीं हैं लेकिन मुखबिरों से मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस के प्रतिनिधि दामोदर यादव से संपर्क कर रहे हैं।

ADVERTISEMENT

क्यों बदले जा रहे समीकरण  
कानूनी पेंचों के कारण पूर्व विधायक राजेंद्र भारती के खुद चुनाव न लड़ पाने की स्थिति बन गई है। इसे देखते हुए पार्टी नए विकल्पों पर गंभीरता से विचार कर रही है। सूत्रों के मुताबिक, भारती परिवार की राजनीतिक विरासत को बचाने के लिए युवा चेहरे को मैदान में उतारा जा सकता है।  

दिल्ली में हुई हाई-प्रोफाइल मुलाकात  
पिछले दिनों राजेंद्र भारती ने अपने बेटे के साथ दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी से मुलाकात की थी। इस मुलाकात के बाद दतिया के राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज है कि भारती परिवार से ही अगला उम्मीदवार होगा।  

ADVERTISEMENT

कौन हैं दावेदार  
1. अवधेश नायक: संगठन में मजबूत पकड़ रखने वाले स्थानीय नेता।  
2. अंकित/अर्जुन भारती: पूर्व विधायक राजेंद्र भारती के बेटे। युवाओं में अच्छी पकड़ मानी जा रही है।  

3. दामोदर यादव से भी कांग्रेस के प्रतिनिधि गुपचुप तरीके से कर रहे संपर्क 

पार्टी जल्द ही उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर सकती है। दतिया सीट को कांग्रेस प्रतिष्ठा का सवाल मानकर चल रही है।   

ADVERTISEMENT

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT
दतिया उपचुनाव में कांग्रेस अवधेश नायक भारती के बेटे सहित दामोदर यादव में से किसी एक पर दांव लगाने की बना रही प्लानिंग | मुखबिर MP