Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष वीडी शर्मा की केन्द्रीय नेताओं से मुलाकात ने सियासी सिहरन के बीच बढ़ी 'गर्मी'

Dec 3, 2025 3 min read
बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष वीडी शर्मा की केन्द्रीय नेताओं से मुलाकात ने सियासी सिहरन के बीच बढ़ी 'गर्मी'
ADVERTISEMENT
Font Size:

भारतीय जनता पार्टी में किस नेता का सिक्का अब उछल जाए इसका अंदाजा भी नहीं लगाया जा सकता। पांच साल चार पहीने तक एमपी बीजेपी के अध्यक्ष रहने वाले वीडी शर्मा पद से जरुर हटे लेकिन सुर्खियों में हमेशा बने रहे। अध्यक्ष पद जाने के बाद उन्हें केन्द्रीय नेतृत्व ने कई दायित्व दिए जिसमें बिहार की 19 विधानसभा सीटों का प्रभार भी रहा। वहां की प्रचंड जीत के बाद अब पूर्व अध्यक्ष वीडी शर्मा का अगला सफर शुरु होने की कगार पर है। दिल्ली में लगातार उनकी बड़े नेताओं से मुलाकात हो रही है। राष्ट्रीय अध्यक्ष से लेकर,रेल मंत्री,मंत्री सीआर पाटिल,गृह मंत्री अमित शाह और पीएम मोदी से वीडी शर्मा की मुलाकातें हुईं। यह एक बानगी के तौर पर जानकारी दी जा रही है। मुलाकातों की लिस्ट लंबी है। मतलब साफ है कि पूर्व अध्यक्ष अब एक बड़ी पारी खेलने की तैयारी में जुट गए हैं जिसका वार्मअप शुरु हो चुका है। वीडी शर्मा उन सियासी  खिलाड़ियों में हैं जो ज्यादा दिन तक टीम के 12वें खिलाड़ी बन कर बैठने वाले नहीं हैं लिहाजा जिस प्रकार से उनकी मुलाकातें केन्द्रीय नेताओं से हो रही हैं उसका मतलब साफ है कि अब वीडी शर्मा केन्द्रीय टीम में जल्द ही नए पद पर सुशोभित होने वाले हैं। जिस प्रकार से पूर्व अध्यक्ष की दिल्ली में नेताओं से मुलाकात की तस्वीरें आ रही हैं उससे एमपी बीजेपी की सिहरन भरी ठंड में गर्मी का भी अहसास होने लगा है। कुछ ऐसे नेता हैं जिन्हें पूर्व अध्यक्ष की ये मुलाकातें रास नहीं आ रही हैं। जैसे ही पूर्व अध्यक्ष की किसी नेता से मुलाकात की तस्वीर आती है तो कुछ नेता तत्काल टिकट से दिल्ली पहुंचते हैं नेताओं से मुलाकात कर यह पता करने का प्रयास करते हैं कि चल क्या रहा है।इस बात में भी कोई सक नहीं कि पूर्व अध्यक्ष का कार्यकाल अच्छा रहा है। उनके सामने उम्र का भी बंधन नहीं है एक युवा नेता हैं। लिहाजा भाजपा के हर क्राइट एरिया में वो फिट बैठते हैं। संगठन का अच्छा तजुर्बा है इसी लिए पूर्व अध्यक्ष वीडी शर्मा को लेकर प्रदेश में चर्चाओं का बाजार गर्म है। बीजेपी कार्यालय में आने वाले पदाधिकारी देवी जुवां उनकी चर्चा करते ही रहते हैं। सभी नेता इस बात के कयास लगा रहे हैं कि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय संगठन में आएंगे अथवा मंत्री पद मिल सकता है। लेकिन यह तय है कि पूर्व अध्यक्ष की दिल्ली में हो रही केन्द्रीय नेताओं से मुलाकात ने एमपी बीजेपी के नेताओं की नींद जरुर खराब कर रखी है।

ADVERTISEMENT

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT
बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष वीडी शर्मा की केन्द्रीय नेताओं से मुलाकात ने सियासी सिहरन के बीच बढ़ी 'गर्मी' | मुखबिर MP