Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

IAS संतोष वर्मा मामले पर पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने सख्त कार्यवाही करने का सरकार से किया अनुरोध

Nov 28, 2025 2 min read
IAS संतोष वर्मा मामले पर पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने सख्त कार्यवाही करने का सरकार से किया अनुरोध
ADVERTISEMENT
Font Size:

शिवपुरी में पंडित धीरेन्द्र शास्त्री की चल रही कथा के दौरान पूर्व गृह मंत्री डाक्टर नरोत्तम मिश्रा ने आइएएस संतोष वर्मा मामले में कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है‌। पूर्व गृह मंत्री ने कहा कि संतोष वर्मा ने हमारी बेटियों के लिए ऐसे शब्द कहा है जिससे मन पीड़ा से भर गया है। पूर्व गृह मंत्री ने कहा कि हमने सरकार से आह्वान किया है कि इस पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। डाक्टर नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कार्रवाई नहीं की तो सनातनियों के साथ में ये मामला दे दो वो कार्यवाही कर लेंगे। पूर्व गृह मंत्री ने कहा कि किसी भी कीमत पर संतोष वर्मा जैसे लोग जो समाज को तोड़ने की बात करते हैं ऐसे लोगों की हम मंच के सामने कड़ी निन्दा करते हैं। डाक्टर नरोत्तम ने कहा कि महाराज आपने तो नारा दिया है कि जात पात की करो बिदाई हम सब हिंदू भाई-भाई। लेकिन समाज के अंदर कुछ ऐसे लोग हैं जिन्हें आपकी ये बात समझ नहीं आई। इस दौरान पूर्व गृह मंत्री ने एक उदाहरण देते हुए कहा कि समाज के अंदर कुछ चीजें अमृत होती हैं लेकिन कुछ लोगों को वो अमृत हजम नहीं होता। कुछ जीव धरती में ऐसे होते हैं जो उस अमृत को हम नहीं कर पाते जैसे हमारे यहां जो छोटी मक्खी का शहद होता है जिसे आयुर्वेद में अमृत माना गया है उसे अगर कुत्ता चाट ले तो वो मर जाता है। देसी गाय का घी अमृत माना जाता है लेकिन मक्खी उसे चाट ले तो मर जाती है। हमारे यहां नीम को हकीम माना जाता है लेकिन कुउआ उसी निमोड़ी को खा ले तो मर जाता है। आयुर्वेद में देसी मिश्री को अमृत माना गया है लेकिन गधा उसे खा ले तो  मर जाता है। हैं तो ये चारों अमृत लेकिन,कुत्ते को,कउए को,मक्खी को और गधे को ये चारों चीजें हजम नहीं होती हैं। इसी प्रकार हमारा सनातन अमृत है लेकिन इस प्रकार के अधिकारियों को सनातन विरोधियों को ये अमृत हजम नहीं होता है।

ADVERTISEMENT

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT