Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

पंचमी के रंग में रंगे 'भगवान' कार्यकर्ताओं के साथ खेला रंग और गुलाल

Mar 19, 2025 2 min read
पंचमी के रंग में रंगे 'भगवान' कार्यकर्ताओं के साथ खेला रंग और गुलाल
ADVERTISEMENT
Font Size:

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी द्वारा आयोजित रंग पंचमी महोत्सव में कार्यकर्ताओं के रंगपंचमी का उत्सव मनाया गया। दक्षिण-पश्चिम विधानसभा स्थित डिपो चौराहे पर दद्दू के मंदिर में रंग पंचमी के अवसर पर रंग पंचमी महोत्सव मनाया गया सुबह से ही प्रांगण में रंग उत्सव मनाने के लिए कार्यकर्ताओं की विशाल भीड़ उपस्थिति रही और विधायक सबनानी ने सबसे पभले भगवान कृष्ण की पूजा अर्चना की और उन्हें रंग लगाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यकर्ताओं के साथ फूलों की होली के साथ शुरू हुए आयोजन में पानी और रंग-बिरंगे रंगो के साथ जमकर रंग पंचमी मनाई गई। इस अवसर पर सबनानी ने कहा कि हमारे सनातन धर्म में त्योहारों का बड़ा महत्व है जो हमारे जीवन में उत्साह उमंग और आपसी भाईचारा तो बढ़ते ही हैं साथ ही हमें मौसमों के हिसाब से जीवन में उत्साह बनाएं रखने का संदेश भी देते हैं। हमारी संस्कृति में होली का पर्व समरसता के लिए अति महत्वपूर्ण है और सभी जनमानस इस पर्व एक ही रंग में रंगे होते हैं और वह रंग होता है राष्ट्र प्रेम का, वर्तमान समय में त्योहारों का रूप थोड़ा बदला जरूर है पर रंगों के इस त्यौहार को आज भी हम उसी उत्साह और उमंग के साथ मनाते हैं जैसी होली भगवान श्रीकृष्णा के परमधाम वृंदावन में मनाई जाती है, मैं इस शुभ अवसर पर सभी देशवासियों को रंग पंचमी की शुभकामनाएं देता हूं। आयोजन में भारतीय जनता पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं के साथ ही शहर के वरिष्ठ नागरिकों के साथ अनेकों समितियां के सदस्यों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।

ADVERTISEMENT

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT
पंचमी के रंग में रंगे 'भगवान' कार्यकर्ताओं के साथ खेला रंग और गुलाल | मुखबिर MP