शासकीय सेवकों को दिया जा रहा है आनंद विभाग का प्रशिक्षण,दो हजार से अधिक शासकीय सेवक होंगे लाभान्वित

प्रदेश में ग्राम पंचायत सचिव, पटवारी, रोजगार सहायक, नगरीय निकाय और पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों के लिए तीन दिवसीय आनंद विभाग का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। यह कार्यक्रम अभियान के रूप में चलाया जा रहा है। इससे प्रदेश के दो हजार से अधिक शासकीय सेवकों को लाभ मिलेगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन से सीधे संपर्क में आने वाले शासकीय सेवकों को आनंदित व्यवहार का प्रशिक्षण प्रदान करना है, जिससे वे स्वयं आनंदित रहते हुए आमजन को भी आनंदित कर सकें। प्रशिक्षण कार्यक्रम पचमढ़ी, जबलपुर, ग्वालियर, छतरपुर तथा इंदौर के विभिन्न प्रशिक्षण केन्द्रों के सहयोग से आयोजित किया गया है। राज्य आनंद संस्थान, आनंद विभाग के प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनर्स द्वारा इन कार्यक्रमों का संचालन कराया जा रहा है। इसमें जिला कलेक्टर तथा जिला नोडल अधिकारी (आनंद) के माध्यम से जिलों के शासकीय सेवकों को प्रशिक्षण के लिये निर्देशित किया गया। आगामी प्रशिक्षण कार्यक्रम 21 से 23 अक्टूबर को आयोजित होगा। इस अभियान के दौरान कुल 30 प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। प्रत्येक प्रशिक्षण कार्यक्रम में 60-70 शासकीय सेवकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?25 लाख तक के कार्यों की प्रशासकीय स्वीकृति जारी करने के अधिकार सरपंचों को मिले,तीन साल बाद सरपंचों के विरुद्ध लाया जा सकेगा अविश्वास प्रस्ताव
बीजेपी के उम्मीदवार घोषित,बुंदनी में 'शिव' का राज,भार्गव होंगे उम्मीदवार,विजयपुर में 'राम' करेंगे निवास
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

अधिकारियों कर्मचारियों को डीए देने से पहले रिटायरमेंट के बाद राहत देने के मूड में मोहन सरकार
4/2/2024
सीएम मोहन यादव ने शासकीय सेवकों के डीए की मंगाई फाइल,मिल सकती है खुशखबरी
9/3/2024
प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों को अचार संहिता लगने से पहले मिलेगा डीए,सरकार ने बनाई कार्ययोजना
1/3/2024