दूध खरीदने पर सरकार देगी बोनस,सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि मध्य प्रदेश सरकार द्वारा जिस प्रकार किसानों को गेहूं ,चने आदि अलग अलग फसलों के लिए बोनस देती है उसी प्रकार अब अब दूध खरीदने पर भी बोनस दिया जाएगा। जिससे लोग घर- घर गोमाता को पालें। वहीं दुर्घटनाग्रस्त व दिव्यांंग गोमाताओं को गौशाला में रखने की व्यवस्था की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा दूध का व्यवसाय भी हमारे लोगों का जीवन बदलने में सहायक हो, इसका प्रशिक्षण भी शीघ्र शुरू होगा। गोवंश की नस्ल सुधारने का अभियान भी चलाया जा रहा हैं। उन्होंने कहा कि हमारी देशी गौमाता की गुणवत्ता और विविधता सर्वश्रेष्ठ हैं। हमारी देशी गौमाता फले फूलें इसके प्रयास किए जाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ यादव उज्जैन के ग्राम रत्नाखेड़ी स्थित कपिला गौशाला के संवर्धन और एक पेड़ माँ के नाम अभियान के शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गौशाला में पौधरोपण कर संपूर्ण जिले में ' एक पेड़ माँ के नाम अभियान' का शुभारंभ किया। उन्होंने पीपल का पौधा रोपा। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा कपिला गौशाला का भ्रमण कर अवलोकन किया और गौशाला में गौमाता का पुष्पमाला पहनाकर और तिलक लगाकर पूजन किया और आरती उतारी। इस दौरान उन्होंने नन्हे बछड़ों को पशु चारा खिलाकर दुलार भी किया। उन्होंने गौशाला में सीएसआर से उपलब्ध आधुनिक पशु चारा मशीन सहित अन्य उपकरणों का अवलोकन किया और वहां के कार्यों की सराहना की। कपिला गौशाला के अच्युतानंद महाराज ने गौशाला में किए गए नवाचार और गौशाला संवर्धन के मास्टर प्लान की जानकारी दी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि 10 पुत्रों की बजाय अगर एक गौमाता हो तो उसका महत्व 10 पुत्रों बढ़कर होता है। हमारे यहां कहा गया है "गावो विश्वस्य मातरः" यानी गाय चराचर जगत की माता हैं। गौमाता की सेवा से योगीराज श्रीकृष्ण, गोपालक गोपाल कृष्ण के रूप में विख्यात हुए। भारतीय सनातन संस्कृति की प्राण हैं, हमारी गौमाता। गंगा, गीता, गायत्री, गोवर्धन और गोविंद की तरह ही परम पूज्य हैं हमारी गौमाता। सर्वदेवमयी हि गौः गाय में 33 कोटि देवी-देवताओं का वास माना जाता है। गौमाता की सेवा से सभी देवी-देवताओं के पूजन का फल मिल जाता है।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?नाकाम V/S कामयाब संगठनों की रविवार को बैठक,संगठन को मजबूत करने की बनेगी रणनीति,नए समीकरण होंगे तैयार
कांग्रेस के पराजित प्रत्याशियों ने कमजोर संगठन और रणनीतिक कमजोरी के साथ चुनाव प्रचार के लिए समय नहीं मिलने के लिए बताया हार का कारण
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

हर पंचायत में वालेंटियर तैनात करेगी सरकार,फसलों का मुआबजा पटवारी नहीं वालेंटियर करेगा तय,भाजपा का वोट बैंक होगा मजबूत
6/8/2024
पंचायत सचिवों के लिए बड़ी खबर,अब अन्य जिलों में भी मिलेगी स्वजनों को अनुकंपा नियुक्ति,नियम में होगा संशोधन
22/5/2024
शासकीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर,'तबादलों से हटा बैन'
29/1/2025