Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

भाजपा के स्थापना दिवस पर 18 जिलों के कार्यालय का होगा भूमिपूजन प्रदेश कार्यालय में हुई बैठक में बनी रणनीति

Apr 1, 2026 2 min read
भाजपा के स्थापना दिवस पर 18 जिलों के कार्यालय का होगा भूमिपूजन प्रदेश कार्यालय में हुई बैठक में बनी रणनीति
ADVERTISEMENT
Font Size:

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के नेतृत्व में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य 18 जिलों में बनने वाले अत्याधुनिक कार्यालय की तैयारी थी। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष के अलावा क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल,प्रदेश महामंत्री राहुल कोठारी,सहित उप अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारी शामिल हुए। गौरतलब है कि छह अप्रैल भाजपा का स्थापना दिवस है और इस मौके पर भाजपा देश भर में तरह-तरह के कार्यक्रम आयोजित करती है। इस बार का स्थापना दिवस भाजपा के लिए ज्यादा महत्वपूर्ण होने वाला है क्योंकि इस बार के स्थापना दिवस पर भाजपा प्रदेश के 18 जिलों में जिला भाजपा कार्यालय का भूमिपूजन करने जा रही है। जिलों में बनाए जा रहे कार्यालयों को लेकर पार्टी की तरफ से बृहद रुप से तैयारियां की जा रही हैं। जिन जिलों में कार्यालय बनाए जाने हैं उन जिलों में पार्टी छह अप्रैल को बड़े कार्यक्रम आयोजित करेगी। इसके अलावा प्रत्येक जिले में भाजपा के पदाधिकारियों द्वारा कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिसमें पार्टी की उपलब्धियों को बताने के साथ संघर्ष के दिनों को भी याद किया जाएगा। पार्टी की स्थापना से लेकर आज तक किसी प्रकार से भाजपा नेताओं ने संघर्ष किया है उन्हें भी याद किया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल के नेतृत्व में हुई बैठक में एक वृहद कार्ययोजना तैयार की गई है जिसके अनुसार सभी जिलों में कार्यक्रम आयोजित होंगे।

ADVERTISEMENT

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT
भाजपा के स्थापना दिवस पर 18 जिलों के कार्यालय का होगा भूमिपूजन प्रदेश कार्यालय में हुई बैठक में बनी रणनीति | मुखबिर MP