हितानंद शर्मा का बदला दायित्व नए संगठन महामंत्री की नियुक्ति के बाद होगी निगम-मंडलो की सूची जारी

एमपी बीजेपी में प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव होने के बाद से ही कयास लगाए जा रहे थे कि अब प्रदेश संगठन महामंत्री कौन होगा। और उस सवाल का जवाब अब जल्द ही मिलने बाला है। क्योंकि वर्तमान संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा Hitanand Sharma को अब नया दायित्व सौंप दिया गया है। उन्हें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ यानि आरएसएस का सह क्षेत्र बौद्धिक प्रमुख बनाया गया है। हितानंद शर्मा को मध्यक्षेत्र का सह-बौद्धिक प्रमुख नियुक्त किया गया है। हिता नंद शर्मा करीब 4 साल से मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। हितानंद शर्मा के स्थान पर बीजेपी का नया संगठन महामंत्री कौन होगा, इस संबंध में फिलहाल पार्टी ने कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।बीजेपी में संगठन महामंत्री का पद सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। प्राय: संघ के ही किसी वरिष्ठ पदाधिकारी को यह अहम दायित्व दिया जाता है। ऐसे में प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा Hitanand Sharma का दायित्व बदलकर उन्हें मध्यक्षेत्र का सह-बौद्धिक प्रमुख की जिम्मेदारी दी गई है। इस प्रकार संघ ने उन्हें मूल केडर में वापस बुला लिया है। बताया जा रहा है कि संगठन ने नई रणनीति के अंतर्गत हितानंद शर्मा Hitanand Sharma की जिम्मेदारी बदलने का निर्णय लिया है। खबर ये भी है कि बीजेपी संगठन में तीन और भी बड़ी नियुक्तियां हुई हैं जिनका औपचारिक ऐलान होना बांकी है।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?रीवा में सीएम के जितने ज्यादा दौरे होते हैं उससे कहीं ज्यादा वहां की जनता का पलायन समस्या बन रहा
हितानंद शर्मा की विदाई से जागी निगम-मंडलों के नियुक्ति की आस जल्द जारी होगी सूची
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

नए साल में शासकीय कर्मचारियों को सीएम मोहन यादव की सौगात,पहली तारीख को मिलेगा वेतन
30/12/2023
शासकीय कर्मचारियों को 4% डीए की जल्द मिलेगी सौगात,सीएम यादव जल्द करेंगे घोषणा
1/1/2024
शासकीय कर्मचारियों का मनचाही जगह पर होगा तबादला,वेतन विसंगति दूर करने पर भी सीएम का जोर
29/7/2024