Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

कांग्रेस में कितने संकट, पढ़िए मुखबिर और देखिए किसने कहा कांग्रेस में सिर्फ ‘संकट ही संकट’

Jun 26, 2025 2 min read
कांग्रेस में कितने संकट, पढ़िए मुखबिर और देखिए किसने कहा कांग्रेस में सिर्फ ‘संकट ही संकट’
ADVERTISEMENT
Font Size:

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठन सृजन अभियान पर सीएम मोहन यादव ने करारा प्रहार करते हुए उसके संकटों की एक बड़ी संख्या बताई है। गौरतलब है कि कांग्रेस कमेटी अपने संगठन को नए सिरे से खड़ा करने के लिए संगठन सृजन अभियान चला रही है जिसको लेकर पार्टी के केन्द्रीय पर्यवेक्षक मध्य प्रदेश में लगातार भ्रमण कर रहे हैं। इस बीच कांग्रेस की तरफ से खाद के संकट का मुद्दा उठाया गया था। जिस पर प्रहार करते हुए सीएम यादव ने बड़ा प्रहार करते हुए कहा कि प्रदेश में खाद का नहीं बल्कि कांग्रेस के अंदर संकट मौजूद है। मुख्यमंत्री यादव ने कांग्रेस के संकटों की संख्या गिनाते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी के अंदर नेतृत्व का संकट है,कांग्रेस में नेताओं का संकट है,कांग्रेस के पास मुद्दों का संकट है,कांग्रेस के अंदर भाषा का संकट है और चुनाव निर्वाचन में आने वाले झगड़ों का संकट है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस के संकटों की संख्या गिना कर कांग्रेस नेताओं को आइना दिखाने की कोशिश की है। गौरतलब है कि कांग्रेस पार्टी में जिस प्रकार से आपसी मतभेद देखने को मिलते हैं वो ही भाजपा के लिए मजबूती का काम करते हैं। भाजपा के नेता इस बात को खुस स्वीकार करते हैं कि जब तक कांग्रेस के अंदर झगड़े होते रहेंगे तब तक प्रदेश में कांग्रेस की सरकार कभी नहीं बन सकती। ऐसा भी नहीं है कि इन बातों का ज्ञान कांग्रेस नेताओं को नहीं है लेकिन कांग्रेस में हर नेता खुद को स्वंभु मान कर चलता है और अपने से बड़ा नेता कोई दूसरे को नहीं मानता यही कारण है कि कांग्रेस में संकटों की बड़ी संख्या है जिसे खत्म करना कांग्रेस नेताओं के बस में नहीं है और वही संकट कांग्रेस को सत्ता से दूर रखने के लिए काफी हैं। जिस प्रकार से सीएम यादव ने कांग्रेस के संकट गिनाए हैं जिससे यह स्पष्ट है कि विपक्षी भाजपा ने कांग्रेस पार्टी की कमजोरियों का काफी करीबी से अध्ययन कर रखा है जिसके आधार पर सीएम यादव ने कांग्रेस के इतने संकटों की संख्या गिनाई है।

ADVERTISEMENT

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT
कांग्रेस में कितने संकट, पढ़िए मुखबिर और देखिए किसने कहा कांग्रेस में सिर्फ ‘संकट ही संकट’ | मुखबिर MP