हितानंद शर्मा हटे तो कौन होगा भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री,किसी अन्य राज्य में संगठन महामंत्री बनाए जा सकते हैं हितानंद शर्मा

📷 Hitanand Sharma
मध्यप्रदेश भाजपा के संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा का शानदार कार्यकाल रहा है| और उसी शानदार कार्यकाल का इनाम उन्हे दूसरे प्रदेश में संगठन महामंत्री बना कर दिया जाएगा| प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और हितानंद शर्मा की जोड़ी ने प्रदेश में भाजपा को लगातार सफलता दिलाई है जिसके बूते लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने क्लीन स्वीप करने में कामयावी हासिल की है| प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा को केन्द्रीय मंत्री बनाए जाने की चर्चाएं जोरों पर थी लेकिन सियासी समीकरणों के कारण वो केन्द्र में मंत्री नहीं बन पाए लिहाजा अब यह माना जा रहा है कि प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के कार्यकाल को ऑफीशियली बढ़ाया जाएगा क्योंकि बिना किसी घोषणा के उनके दूसरे कार्यकाल का भी एक साल बीत चुका है| माना यह भी जा रहा है कि वीडी शर्मा को केन्द्रीय संगठन में राष्ट्रीय महासचिव अथवा राष्ट्रीय अध्यक्ष भी बनाया जा सकता है| वहीं उनके उलट प्रदेश संगठन महामंत्री की जिम्मेदारी संभालने वाले हितानंद शर्मा को किसी चुनावी राज्य में भेजने की योजना तैयार हो रही है| हितानंद शर्मा ने जिस प्रकार से संगठन को चलाने की दक्षता दिखाई है उसका मुरीद अब केन्द्रीय नेतृत्व भी हो चुका है लिहाजा उन्हे अब ऐसे राज्य का संगठन महामंत्री बनाने पर चर्चा चल रही है जहां भाजपा के दोबारा सरकार बनाने पर संशय हो| गौरतलब है कि आने वाले कुछ महीनों में देश के चार राज्यों में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं| जिन राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं उनमें हरियाणा जैसा राज्य भी शामिल है जहां पर भाजपा के तीसरी बार सरकार बनाने पर संशय बना हुआ है लिहाजा माना जा रहा है कि हितानंद शर्मा को हरियाणां की जिम्मेदारी सौंप कर जीत की नींव तैयार की जाएगी|
Reader Reactions
What is your reaction to this story?जीतू पटवारी अध्यक्ष पद से हटे तो कौन होगा पीसीसी चीफ,सट्टा बाजार में लग रहा भाव,अगले अध्यक्ष के रुप में अजय सिंह (राहुल) पर लग रहे दांव
शासकीय कर्मचारियों को कार्यलयीन समय पर उपस्थित रहने के मिले सख्त निर्देश
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

हर पंचायत में वालेंटियर तैनात करेगी सरकार,फसलों का मुआबजा पटवारी नहीं वालेंटियर करेगा तय,भाजपा का वोट बैंक होगा मजबूत
6/8/2024
पंचायत सचिवों के लिए बड़ी खबर,अब अन्य जिलों में भी मिलेगी स्वजनों को अनुकंपा नियुक्ति,नियम में होगा संशोधन
22/5/2024
शासकीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर,'तबादलों से हटा बैन'
29/1/2025