Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

एमपी में हर 72 मिनट में एक महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात,विधानसभा में सरकार ने स्वीकारी बात

Mar 22, 2025 2 min read
एमपी में हर 72 मिनट में एक महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात,विधानसभा में सरकार ने स्वीकारी बात
ADVERTISEMENT
Font Size:

देश के दिल मध्यप्रदेश में हर दिन 20 दुष्कर्म होते हैं। मतलब हर 72 मिनट में एक दुष्कर्म की वारदात होती है। साल 2024 की बात करें तो एक जनवरी से 31 दिसंबर तक 7,202 दुष्कर्म के मामले सामने आए। यह बात मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विधानसभा में खुद स्वीकार की है। दरअसल कांग्रेस विधायक पंकज उपाध्याय ने विधानसभा में महिला अपराध को लेकर सवाल पूछा था जिसमें उन्होने कहा था कि‘क्या साल 2023-24 के विभागीय प्रतिवेदन में दी गई 5,374 दुष्कर्म की जानकारी सही है’जिस पर सीएम डॉ. यादव ने बताया कि "मध्यप्रदेश में साल 2020 में 6,134 दुष्कर्म हुए थे। जबकि साल 2024 में 7,202 दुष्कर्म हुए. यानि 5 सालों में मध्यप्रदेश में दुष्कर्म का आंकड़ा 18 प्रतिशत बढ़ा है." गृह विभाग के प्रतिवेदन में बताया गया कि साल 2024 में प्रदेश में महिलाओं के साथ कुल 33,252 अपराध हुए। साल 2024 में 21 महिलाओं के साथ दुष्कर्म करने के बाद उनकी हत्या भी कर दी गई. प्रदेश में 1 जनवरी से 31 दिसंबर के बीच 220 महिलाओं के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ. प्रदेश में 11,150 महिलाओं और बच्चों का अपहरण किया गया. इस दौरान 7,172 महिलाओं और बच्चों के साथ छेड़छाड़ की घटनाएं सामने आईं। धोखा देकर संबंध बनाने के 112 मामले दर्ज हुए. इसी प्रकार 37 महिलाओं और बच्चियों के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया। मध्य प्रदेश में साल 2024 में महिलाओं के साथ हुए 33,291 अपराध दर्ज किए गए। इनमें सबसे अधिक अपराध महिलाओं पर उनके पतियों के द्वारा किया गया. एक साल में ऐसे 7,541 मामले दर्ज किए गए। दो मामले एसिड फेंकने और एक मामला एसिड फेंकने के प्रयास करने का भी दर्ज किया गया। 641 मामले महिलाओं की आत्महत्या के दर्ज हुए।

ADVERTISEMENT

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT
एमपी में हर 72 मिनट में एक महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात,विधानसभा में सरकार ने स्वीकारी बात | मुखबिर MP