Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

उज्जैन में 22 जोड़ों के विवाह में 'सरकार' बनेगी बारात संगठन संभालेगा व्यवस्था

Nov 29, 2025 2 min read
उज्जैन में 22 जोड़ों के विवाह में 'सरकार' बनेगी बारात संगठन संभालेगा व्यवस्था
ADVERTISEMENT
Font Size:

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने छोटे बेटे अभिमन्यु की शादी में करोड़ों रुपए खर्च करने के बजाय सामूहिक विवाह कार्यक्रम में करवाने का फैसला लेकर अनोखी मिसाल पेश की है। उनके इस फैसले पर बेटे और होने वाली बहू भी खुशी-खुशी चलते नजर आ रहे हैं। आज सुबह 09 बजे से सांवरा खेड़ी में सामूहिक विवाह समारोह होने जा रहा है। यहां 21 जोड़े एक साथ सात फेरे लेंगे। इसी सामूहिक विवाह में अभिमन्यु और इशिता भी सात जन्मों के पवित्र बंधन में बंधकर एक-दूजे के जीवन साथी बनकर नए जीवन की शुरुआत करेंगे। विवाह की खासियत यह है कि इसमें बारात के रुप में सरकार शामिल होगी। सभी मंत्री और विधायक उज्जैन पहुंच चुके हैं। मां छिप्र के आंचल तले हो रहे इस दिव्य और भव्य विवाह समारोह में सरकार बाराती होगी तो उसकी आव-भगत के लिए संगठन के सैकड़ों कार्यकर्ता पहले ही डेरा जमा कर बैठ गए हैं। गौरतलब है कि सीएम मोहन यादव के छोटे बेटे के अलावा अन्य 21 जोड़ों का भी यहीं पर विवाह होने जा रहा है। जिसका शाक्षी आज पूरा प्रदेश बनने जा रहा है। विवाह की तैयारियां यादव महासभा की ओर से पहले से ही की जा रही हैं।

ADVERTISEMENT

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT
उज्जैन में 22 जोड़ों के विवाह में 'सरकार' बनेगी बारात संगठन संभालेगा व्यवस्था | मुखबिर MP