Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

विंध्य में भाजपा ने राजेन्द्र शुक्ला के आगे नहीं पनपने दिया कोई नेता,गिनती पूरी करने के लिए हैं विधायक

Jul 9, 2025 2 min read
विंध्य में भाजपा ने राजेन्द्र शुक्ला के आगे नहीं पनपने दिया कोई नेता,गिनती पूरी करने के लिए हैं विधायक
ADVERTISEMENT
Font Size:

मध्य प्रदेश भाजपा का गढ़ कहलाने वाले विंध्य ने सबसे ज्यादा विधायक भाजपा को दिया है लेकिन उसी विंध्य को भाजपा की तरफ से हमेशा उपेक्षित करने का काम किया गया। विंध्य एक ऐसा क्षेत्र है कि साल 2019 में भी जब प्रदेश भर में भाजपा विरोधी लहर थी तब भी प्रदेश की जनता ने भाजपा पर विश्वास जाताया लेकिन भाजपा की तरफ से न्याय की बात करें तो हमेशा खाना पूर्ति की गई। भाजपा ने खाना पूर्ति के लिए विंध्य से राजेन्द्र शुक्ला के अलावा दो और मंत्री बनाया जिसमें प्रतिमा बागरी और राधा सिंह शामिल हैं। दोनों नेताओं को राज्य मंत्री का दर्जा दिया गया है। राजेन्द्र शुक्ला को बड़े नेताओं के तौर पर विंध्य की तरफ से तैयार किया गया है जो किसी अन्य नेता को पनपने नहीं देते हैं। विंध्य ब्राह्मण बाहुल क्षेत्र माना जाता है। प्रदेश की सबसे ज्यादा ब्राह्मणों की आवादी विंध्य क्षेत्र में ही निवास करती है। उसके बाद भी भाजपा ने 25 विधायकों के बीच सिर्फ तीन मंत्री बना कर खाना पूर्ति का काम किया। राजेन्द्र शुक्ला उन नेताओं में शामिल हैं जिनके पास आम इंसान का पहुंचना मुस्किल है। वहां पर गिनती के लोग पहुंच पाते हैं। एक लेयर तैयार की गई है जो राजेन्द्र शुक्ला तक पहुंच पाती है बांकी का कोई आम नागरिक राजेन्द्र शुक्ला के निवास पर उनसे मुलाकात नहीं कर सकता। मजबूर होकर विंध्य की जनता दूसरे नेताओं का दरवाजा खटखटाती है। दिव्यराज सिंह,नागेन्द्र सिंह इस वक्त भाजपा के विंध्य से सीनियर नेताओं की लिष्ट में आते हैं लेकिन उनका राजनीतिक कद भाजपा ने नहीं बढ़ने दिया। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्रीनिवास तिवारी के नाती सिद्धार्त तिवारी को भाजपा लेकर आई जो त्योंथर से विधायक बने उन्हे भी भाजपा ने सिर्फ गिनती के लिए विधायक बनाया। उनके अलावा गिरीश गौतम जैसे नेता जो पांच बार के विधायक हैं उन्हे भाजपा आज तक ठीक से अपना नहीं पाई है। विंध्य में सीनियर नेताओं की एक बड़ी सीरीज है जिन्हे लिखने के लिए काफी समय लगेगा लेकिन भाजपा के पास इतना वक्त नहीं है कि राजेन्द्र शुक्ला के अलावा किसी अन्य नेता को विंध्य से आगे बढ़ाया जा सके।

ADVERTISEMENT

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT
विंध्य में भाजपा ने राजेन्द्र शुक्ला के आगे नहीं पनपने दिया कोई नेता,गिनती पूरी करने के लिए हैं विधायक | मुखबिर MP