Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

कम शब्दों में बीजेपी अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने सोशल मीडिया विभाग के संभाग प्रभारियों से कही बड़ी बात

Mar 30, 2026 2 min read
कम शब्दों में बीजेपी अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने सोशल मीडिया विभाग के संभाग प्रभारियों से कही बड़ी बात
ADVERTISEMENT
Font Size:

आधुनिकता के दौर में राजनीति का सबसे बड़ा हथियार है सोशल मीडिया और उसकी ताकत का अहसास प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल को बखूबी है। यही कारण है कि प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में सोमवार को सोशल मीडिया विभाग के संभाग प्रभारियों और सह-प्रभारियों की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में भाजपा सोशल मीडिया के प्रदेश संयोजक सुयश त्यागी के अलावा संभाग प्रभारी भी मौजूद रहे। हांलांकि यह बैठक सामान्य होने के साथ काफी गंभीर थी जिसके माध्यम से प्रदेश अध्यक्ष ने सभी प्रभारियों को बूथ स्तर तक सोशल मीडिया वारियर तैनात करने का निर्देश दिया है। बात करते करते प्रदेश अध्यक्ष सभी प्रभारियों से परिचय भी प्राप्त करते जा रहे थे। प्रदेश अध्यक्ष ने कम शब्दों में सोशल मीडिया प्रभारियों से महत्वपूर्ण बात कर उन्हें आगाह भी कर दिया है कि आप पार्टी के अभिन्न अंग हो और आपके द्वारा बताई बात को ही युवा वर्ग स्वीकार करेगा। इस बात में कोई सक नहीं कि प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ज्यादा बात करना पसंद नहीं करते लेकिन जितनी बात करते हैं वो काम की बात करते हैं। परिचय बैठक के दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने टीम को यह अहसास कराने का प्रयास किया है कि वो उनसे क्या चाहते हैं। क्योंकि जिस प्रकार से कांग्रेस की तरफ से सोशल मीडिया वार चलाया जा रहा है और सरकार पर ताबड़तोड़ हमले किए जा रहे हैं ऐसी स्थिति में बीजेपी के सोशल मीडिया सेल को भी सजग और सतर्क रहने की जरुरत है। अगले साल यानि 2027 से चुनावी वर्ष का दौर शुरु हो जाएगा। उसके पहले सोशल मीडिया को धार देने की कवायद की जा रही है। सुयश त्यागी के रुप में भाजपा के पास एक ऐसा प्रदेश संयोजक है जो सोशल मीडिया के महारथी के रुप में जाने जाते हैं। बैठक का मक्सद साफ है कि बढ़िया काम करो और सोशल मीडिया के माध्यम से युवाओं के बीच भाजपा की सरकार के द्वारा किए जा रहे कामों को ज्यादा से ज्यादा पहुंचाने का प्रयास करो।

ADVERTISEMENT

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT
कम शब्दों में बीजेपी अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने सोशल मीडिया विभाग के संभाग प्रभारियों से कही बड़ी बात | मुखबिर MP