Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

बीजेपी में राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में एमपी से नरोत्तम मिश्रा और वीडी शर्मा समेत 20 नेता बनेंगे प्रस्तावक

Jan 18, 2026 2 min read
बीजेपी में राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में एमपी से नरोत्तम मिश्रा और वीडी शर्मा समेत 20 नेता बनेंगे प्रस्तावक
ADVERTISEMENT
Font Size:

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुका है। दिल्ली में आज नामांकन जमा किए जाएंगे और कल यानि 20 जनवरी को अध्यक्ष पद का निर्वाचन हो जाएगा। इस चुनाव में मध्य प्रदेश के नेताओं का बोलबाला दिखने वाला है। दरअसल राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में मध्य प्रदेश से 20 नेता प्रस्तावक होने जा रहे हैं। प्रदेश के हर अंचल से राष्ट्रीय परिषद में एमपी से नेताओं को शामिल किया गया है। मालवांचल और ग्वालियर-चंबल से पांच-पांच नेता दिल्ली पहुंच चुके हैं। ग्वालियर-चंबल से केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया,वीडी शर्मा,जयभान सिंह पवैया,भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य और पूर्व गृह मंत्री डाक्टर नरोत्तम मिश्रा सहित अन्य नेता राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रस्तावक बनेंगे। मजे की बात यह है कि जिस विंध्य ने भाजपा को सबसे अधिक विधायक दिए हैं उस विंध्य से सिर्फ डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ल को ही राष्ट्रीय परिषद का सदस्य बनाया गया है। इस पूरी सूची में ग्वालियर-चंबल और मालवांचल का दबदबा देखने को मिल रहा है लेकिन महाकौशल,विंध्य और बुंदेलखंड की अपेक्षित भागीदारी कम है। जबकि इन क्षेत्रों से भी भाजपा में बड़े नेता आते हैं। कुछ नेता तो ऐसे भी हैं जो लगातार चुनाव जीत रहे हैं उसके बाद भी उन्हें न मंत्री बनने के योग्य समझा जाता है और न ही राष्ट्रीय परिषद के योग्य समझा जाता है। जिन नेताओं ने अपना प्रभाव पार्टी में दिखाया उन्हीं नेताओं को राष्ट्रीय परिषद में शामिल किया गया है। इस मामले में ग्वालियर-चंबल के नेताओं का हमेशा वर्चस्व रहा है जो राष्ट्रीय राजनीति में भी अपना दमखम रखते हैं।

ADVERTISEMENT

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT
बीजेपी में राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में एमपी से नरोत्तम मिश्रा और वीडी शर्मा समेत 20 नेता बनेंगे प्रस्तावक | मुखबिर MP