Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

भाजपा के प्रशिक्षण महाअभियान की गति को बढ़ाने के निर्देश क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने की बैठक

Mar 16, 2026 2 min read
भाजपा के प्रशिक्षण महाअभियान की गति को बढ़ाने के निर्देश क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने की बैठक
ADVERTISEMENT
Font Size:

भारतीय जनता पार्टी पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान की गति को और तेज करने की तैयारी में है। इस अभियान की समीक्षा के लिए क्षेत्रीय संगठन महामंत्री ने टोली सदस्यों के साथ बैठक कर अभियान की जानकारी ली है। गौरतलब है कि इस अभियान के तहत प्रदेश पदाधिकारियों से लेकर मंडल स्तर तक के पदाधिकारियों को प्रशिक्षण देने का काम किया जा रहा है। भोपाल में कार्यशाला का आयोजन किया जा चुका है और अब जिलों फिर मंडलों में प्रशिक्षण होना है। लेकिन कार्यकर्ता और पदाधिकारी इस अभियान को लेकर गंभीर नजर नहीं आ रहे जिसके कारण प्रदेश कार्यालय में बैठक कर अभियान को निर्वाध रुप से संचालित करने के लिए निर्देशित किया गया है। भाजपा का यह अभियान पार्टी की दृष्टि से काफी अहम माना जा रहा है। क्योंकि साल 2027 से चुनावी वर्ष शुरु हो जाएगा जिसमें नगरीय निकाय चुनाव फिर पंचायत के चुनाव होने हैं लिहाजा भाजपा चाहती है कि कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को प्रशिक्षित कर आगे की चुनौतियों के लिए तैयार किया जाए। इस प्रशिक्षण अभियान का एक और मक्सद भी है जिस प्रकार से भाजपा नेता लगातार जुवानी मर्यादा लांघ रहे हैं तो उन्हें मर्यादा में रह कर पार्टी की गतिविधियों को संचालित करने का प्रशिक्षण भी इस अभियान में दिया जा रहा है। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की बेटी का असमयिक निधन होने से वो शोक ग्रस्त हैं और अपने गृह जिले बैतूल में हैं जिसके चलते कार्यकर्ता ढीले पड़ गए। इसी लिए क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने टोली की बैठक कर अभियान को गति देने का निर्देश दिया है।

ADVERTISEMENT

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT
भाजपा के प्रशिक्षण महाअभियान की गति को बढ़ाने के निर्देश क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने की बैठक | मुखबिर MP