Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

कमल नाथ के बनाए संगठन पर जीतू पटवारी करेंगे बदलाव,सेक्टर खत्म कर बनाएंगे समितियां

Aug 11, 2024 2 min read
कमल नाथ के बनाए संगठन पर जीतू पटवारी करेंगे बदलाव,सेक्टर खत्म कर बनाएंगे समितियां
ADVERTISEMENT
Font Size:

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी में अब बदलाव का दौर शुरु हो गया है और सबसे पहले पूर्व अध्यक्ष कमल नाथ द्वारा बनाए नियम और संगठन को ध्वस्त कर नए शिरे से संगठन तैयार करने की रणनीति तैयार की जा रही है| विधानसभा और लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष नए शिरे से संगठन को खड़ा कर रहे हैं जिसके तहत कमलनाथ द्वारा बनाए गए सेक्टरों को खत्म किया जा रहा है और उसके स्थान पर समितियां तैयार की जाएगीं| बताया जा रहा है कि सेक्टर व्यवस्था खत्म कर वार्ड स्तर पर समितियां बनाई जाएंगी| इसमें स्थानीय वरिष्ठ नेताओं को अध्यक्ष,उपाध्यक्ष और सदस्य बनाया जाएगा| इसी तरह अनुसूचित जाति जनजाति और पिछड़ा वर्ग के जो विभिन्न प्रकोष्ठ बनाए गए थे उन्हे भी विभागों में समायोजित किया जाएगा| प्रदेश कार्यकारिणी के गठन के साथ नई व्यवस्था लागू कर दी जाएगी| कमल नाथ के प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए प्रदेश में बूथ,सेक्टर और मंडलम पर सर्वाधिक ध्यान दिया गया था| इनके अध्यक्षों से ही प्रदेश कांग्रेस सभी जानकारियां लिया करती थी| विधानसभा के बाद लोकसभा चुनाव में मिली हार के बाद चले मंथन में यह बात निकल कर आई कि स्थानीय स्तर पर कार्यकर्ताओं की नाराजगी रही है| वरिष्ठों को दरकिनार करके नए लोगों को संगठन की जिम्मेदारी दी गई पर उन्होने काम नहीं किया| पंचायत और वार्ड स्तर पर अधिक से अधिक लोगों को अवसर मिलना चाहिए| इस सुझाव पर प्रदेश इकाई सैद्धांतिक तौर पर सहमत है| और तय किया गया है कि सेक्टर व्यवस्था को समाप्त करके पंचायत और वार्ड स्तरीय समिति बनाई जाएगी|

ADVERTISEMENT

 

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT