जीतू पटवारी फेल,प्रदेश प्रभारी ने प्रभारी सचिव और संयुक्त सचिव किए नियुक्त,संगठन में कसावट लाने की कवायद तेज

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी आठ महीने बीतने के बाद भी कार्यकारिणी की घोषणा करने में नाकाम रहे हैं दूसरी तरफ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव और मप्र के प्रभारी भंवर जितेंद्र सिंह ने मध्यप्रदेश में कांग्रेस संगठन में कसावट लाने के लिए जिलों के साथ-साथ अन्य जिम्मेदारियां प्रदेश के प्रभारी सचिवों और संयुक्त सचिवों को सौंपी है। इन्हें जिलों का प्रभार सौंपने के साथ संगठन के अन्य कार्यों के लिए भी जिम्मेदार बनाया गया है। उन्होंने संजय दत्त, चंदन यादव, आनंद चौधरी, रणविजय सिंह को जिलों का प्रभार दिया है।Mukhbirmo.com को मिली जानकारी के अनुसार अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव मप्र प्रभारी चंदन यादव को श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, अशोक नगर, विदिशा, रायसेन, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, दमोह, पन्ना और जबलपुर जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। यादव के साथ समन्वय के लिए युवा कांग्रेस और इंटक को भी शामिल कर जिम्मेदारी सौंपी गई है। जबकि आनंद चौधरी को रतलाम, मंदसौर, नीमच, राजगढ़, सीहोर, होशंगाबाद, बैतूल, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिण्डौरी, अनूपपुर आदि जिलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के सभी विभागों और प्रकोष्ठों को भी इन जिलों में समन्वय हेतु चौधरी के साथ जोड़ा गया है। अभा कांग्रेस के सचिव मप्र प्रभारी रणविजय सिंह लोचभ को कटनी, सतना, रीवा, सीधी, सिंगरौली, शहडोल और उमरिया की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सिंह के साथ समन्वय हेतु एनएसयुआई और सोशल मीडिया को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है।अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव मप्र प्रभारी संजय दत्त को एमपी के झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, धार, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, भोपाल, शाजापुर, आगर मालवा, उज्जैन, देवास, इंदौर जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इन जिलों में दत्त के साथ समन्वय बनाने के लिए प्रदेश कांग्रेस, महिला कांग्रेस और सेवादल को भी शामिल किया गया है।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?कमलनाथ का फिर बढ़ेगा कांग्रेस में कद,जल्द मिलेगी नई जिम्मेदारी,पटवारी की बढ़ेंगी मुस्किलें
नौ सितंबर को लाड़ली बहनों के खाते में सीएम डॉ. मोहन यादव सिंगल क्लिक से डालेंगे राशि
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

हर पंचायत में वालेंटियर तैनात करेगी सरकार,फसलों का मुआबजा पटवारी नहीं वालेंटियर करेगा तय,भाजपा का वोट बैंक होगा मजबूत
6/8/2024
पंचायत सचिवों के लिए बड़ी खबर,अब अन्य जिलों में भी मिलेगी स्वजनों को अनुकंपा नियुक्ति,नियम में होगा संशोधन
22/5/2024
शासकीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर,'तबादलों से हटा बैन'
29/1/2025