Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

जनता के पैसों से किशन सूर्यवंशी ने लोहे की दीवार में छपवाया अपना नाम

Feb 27, 2026 2 min read
जनता के पैसों से किशन सूर्यवंशी ने लोहे की दीवार में छपवाया अपना नाम
ADVERTISEMENT
Font Size:

भाजपा के नेता और भोपाल नगर निगम के सभापति किशन सूर्यवंशी को अपने नाम से इतना प्यार है अथवा अपनी मार्केटिंग की इतनी खुमारी है कि उन्होंने लोहे की दीवार पर ही अपना नाम लिखवा दिया है। खबर के साथ लगी तस्वीर में आप साफ देख सकते हैं कि लोहे की बाउंड्री बनाई गई है जिसमें लेजर मशीन के द्वारा किशन सूर्यवंशी लिखा गया है और उसमें भाजपा का चुनाव चिन्ह कमल भी बनाया गया है। अब समझ में ये नहीं आ रहा कि ये मार्केटिंग का नया तरीका है अथवा इन महाशय को अपने नाम से इतना प्यार है। यह लोहे की बाउंड्री नेहरु नगर स्थित कोटरा में बनाई गई है। यहीं पर किशन सूर्यवंशी का निवास स्थान भी है। अभी तक मार्केटिंग के लिए होर्डिंग और बैनर का इस्तेमाल किया जाता था लेकिन कोटरा में मार्केटिंग का जो तरीका इस्तेमाल किया गया है वो गले नहीं उतर रहा है। दरअसल ये जो बाउंड्री बनी है वो जनता के द्वारा दिए गए टैक्स से बनी है। और जिस प्रकार से लोहे की बाउंड्री में लेजर मशीन से नाम उकेरा गया है उससे लागत भी बढ़ जाती है। लिहाजा इस तस्वीर को देख कर तो यही लगता है कि यहां पर विकास की मंशा कम बल्कि अपना नाम छपवाने की मंशा ज्यादा दिखाई पड़ रही है। दूसरा यह भी सवाल है कि क्या पब्लिक प्रापर्टी में किसी पार्टी का चुनाव चिन्ह छापा जाता है। शासकीय नियम के तहत सरकार के मुखिया की फोटो का तो इस्तेमाल किया जा सकता है लेकिन उसमें पार्टी के सिंबल का इस्तेमाल नहीं किया जाता है। अगर खुद के पैसे से कुछ निर्माण किया गया है जो उसमें जरुर अपने हिसाब से कुछ भी छपवाया था सकता है।

ADVERTISEMENT

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT
जनता के पैसों से किशन सूर्यवंशी ने लोहे की दीवार में छपवाया अपना नाम | मुखबिर MP