नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का आरोप,सीएम यादव सरकार की गुटवाजी रोकने में नाकाम हैं और वीडी शर्मा संगठन की गुटवाजी रोकने में नाकाम साबित हुए

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सत्ता और संगठन पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व की सरकार में गुटवाजी पूरे शबाब पर है| स्थिति यहां तक पहुंच गई है कि सरकार के ही मंत्री अलग-अलग भाषाओं में बात कर रहे हैं सभी नेताओं की स्थिति ऐसी बन गई है कि वो अपनी डफली-अपना राग अलाप रहे हैं| ठीक वही हाल भाजपा के संगठन का भी है| नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा भी अपने संगठन की फूट को रोकने में नाकाम साबित हुए हैं| नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के संगठन में लगातार भूट की स्थिति बनी हुई है लेकिन प्रदेश अध्यक्ष उससे अनजान हैं य फिर यह सोच कर शांत बैठे हैं कि उनका समय जाने वाला है जिसके कारण उन्हे गुटवाजी से कोई लेना देना नहीं है| गौरतलब है कि कांग्रेस पार्टी की तरफ से पिछले कुछ समय से लगातार सरकार और संगठन को घेरने की रणनीति तैयार की गई है जिसके तहत कांग्रेस के नेता अलग-अलग तरीके से सरकार और संगठन को घेरने की कोशिश कर रहे हैं| सरकार और संगठन को घेरने के बाद नेता प्रतिपक्ष ने विधानसभा के बाहर कटोरा लेकर प्रदर्शन भी किया और कहा कि यह सरकार कर्ज लेकर और गंबल ओढ़ कर घी पीने का काम कर रही है| प्रदेश की जनता पर कर्ज का बोझ बढ़ता जा रहा है और सरकार कर्ज लेकर मस्त है|
Reader Reactions
What is your reaction to this story?फ्लॉप प्रदर्शन के बाद कमलनाथ के निवास पर कांग्रेस का रात्रिभोज,कमलनाथ से सियासी टिप्स लेते कांग्रेस अध्यक्ष और अन्य
सरकार के लिए मुसीबत बने भूपेन्द्र सिंह बच्चों पर यौन सोषण का आरोप लगाकर मचाई सनसनी
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

अधिकारियों कर्मचारियों को डीए देने से पहले रिटायरमेंट के बाद राहत देने के मूड में मोहन सरकार
4/2/2024
सीएम मोहन यादव ने शासकीय सेवकों के डीए की मंगाई फाइल,मिल सकती है खुशखबरी
9/3/2024
प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों को अचार संहिता लगने से पहले मिलेगा डीए,सरकार ने बनाई कार्ययोजना
1/3/2024