Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

आज जारी होगी निगम-मंडलों की सूची करीब 32 लोगों के नाम शामिल

Apr 23, 2026 1 min read
आज जारी होगी निगम-मंडलों की सूची करीब 32 लोगों के नाम शामिल
ADVERTISEMENT
Font Size:

भाजपा के कार्यकर्ताओं का इंतजार खत्म होने जा रहा है। लंबे समय से निगम-मंडलों की सूची का कार्यकर्ता इंतजार कर रहे थे जो आज शाम और रात तक जारी होने जा रही है। पिछले कई महीनों से भाजपा कार्यकर्ताओं को निगम-मंडल की सूची का इंतजार था। अलग-अलग नेताओं ने खूब टांग अड़ाई। कभी किसी नाम पर सहमति नहीं बनी तो कभी किसी नेता ने कहा इस नाम को शामिल नहीं करना है। भोपाल से लेकर दिल्ली तक कई बार सूची का आदान प्रदान हुआ। उसके बाद भी सहमति नहीं बनी। उसके बाद भोपाल में संघ,संगठन और सरकार के प्रतिनिधियों की तीन दौर में गुप्त बैठकें हुईं। उसके बाद भी छुटपुट रुकावटें आईं लेकिन प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और सीएम मोहन यादव ने अब नाम तय कर लिए हैं। और दिल्ली से भी सूची पर अंतिम मुहर लग चुकी है। कुछ नाम ऐसे भी शामिल हैं जो चौंकाने वाले हैं। बांकी कुछ नाम सभी के सामने हैं जिनसे लोगों की रोजाना मुलाकात होती है। बस औपचारिक घोषणां का इंतजार है।

ADVERTISEMENT

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT