लक्ष्य के करीब पहुंची मप्र भाजपा,अब दो करोड़ी का लक्ष्य अचीव करने में जुटी बीजेपी,मुरैना में प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा बनाएंगे सदस्य

मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी की ओर से सदस्यता अभियान पूरे शबाब पर चल रहा है| देश में क्या हो रहा है उससे बेखबर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता लगातार सदस्यता अभियान को गति देने में जुटे हुए हैं| भारतीय जनता पार्टी में मध्यप्रदेश में डेढ़ करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा था जिसके तहत एक करोड़ 30 लाख के पास सदस्यता अभियान पहुंच चुका है| भाजपा के सदस्यता अभियान का दूसरा फेज चल रहा है जो 15 अक्टूबर तक चलना है| भाजपा के वरिष्ठ नेताओं का मानना है कि 15 अक्टूबर तक भारतीय जनता पार्टी अपने लक्ष्य के कई गुना आगे निकल जाएगी| प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा खुद सदस्यता अभियान में रुचि ले रहे हैं उनके साथ प्रदेश प्रभारी महेन्द्र सिंह और अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी भी लगातार सदस्यता अभियान को गति दे रहे हैं और यही कारण है कि भाजपा का बूथ स्तर का कार्यकर्ता लगातार उनसे प्रेरणा ले रहा है| प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा लगातार अलग-अलग जिलों में प्रवास कर सदस्यता अभियान को गति देने में लगे हैं| मालवा का दौरा करने के बाद प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा का काफिला अब मुरैना की ओर बढ़ चला है जहां वो न सिर्फ सदस्य बनाएंगे बल्कि कार्यकर्ताओं को संजीवनी देने का काम भी करेंगे| जब पार्टी का अध्यक्ष बूथ स्तर पर जाकर खुद मिसकॉल करवाता है तो पार्टी के अन्य पदाधिकारियों पर उसका दबाव बनता है और यही कारण है कि प्रदेश अध्यक्ष एक कप्तान की भूमिका बखूबी निभा रहे हैं जिससे कार्यकर्ता हतोत्साहित न होने पाएं| और अब तो हरियाणा विजय के बाद एमपी बीजेपी के कार्यकर्ताओं को संजीवनी मिल चुकी है| क्योंकि मतगणना के पहले जिस प्रकार से हरियाणा को लेकर खबरे आ रही थी कि अब मोदी मैजिक खत्म हो चुका है और चासनी की मिठास में भाजपा पीछे जा रही है तो उन सभी अभवाहों को विराम लगाते हुए भारतीय जनता पार्टी ने हरियाणा में प्रचंड बहुमत हासिल कर कांग्रेस को करारा जवाब दे दिया है| लिहाजा हरियाणा जीत के बाद मप्र भाजपा के कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है| और उस उत्साह का फायदा उठाने के लिए भाजपा पूरी तरह से तैयार है| माना जा रहा है कि भारतीय जनता पार्टी ने डेढ़ करोड़ का लक्ष्य रखा था जिसे पार करते हुए वो दो करोड़ी क्लब में शामिल होकर देश भर में एक नया कीर्तिमान स्थापित कर लेगी|
Reader Reactions
What is your reaction to this story?नवरात्रि बीतने चली नहीं घोषित हुई मप्र कांग्रेस कार्यकारिणी,कार्यकर्ताओं में घोर निराशा का दौर,पटवारी के नेतृत्व में नहीं रहा विश्वास
10 शहरों को मिली राउंड द क्लॉक (24X7) त्वरित विद्युत सुधार की सुविधा
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

अधिकारियों कर्मचारियों को डीए देने से पहले रिटायरमेंट के बाद राहत देने के मूड में मोहन सरकार
4/2/2024
सीएम मोहन यादव ने शासकीय सेवकों के डीए की मंगाई फाइल,मिल सकती है खुशखबरी
9/3/2024
प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों को अचार संहिता लगने से पहले मिलेगा डीए,सरकार ने बनाई कार्ययोजना
1/3/2024