Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

ट्रेड डील के विरोध में एमपी कांग्रेस जनमत संवाद अभियान का आयोजन कर 'खलिहान' तक देगी दस्तक

Mar 6, 2026 2 min read
ट्रेड डील के विरोध में एमपी कांग्रेस जनमत संवाद अभियान का आयोजन कर 'खलिहान' तक देगी दस्तक
ADVERTISEMENT
Font Size:

मध्य प्रदेश कांग्रेस अब अन्नदाताओं को एकजुट कर प्रदेश में सरकार बनाने का सपना देख रही है। और इसकी बानगी उस वक्त देखने को मिली जब ट्रेड डील मामले में कांग्रेस मोदी सरकार को सदन में नहीं घेर पाई तो अब सड़क पर घेरने को योजना बनाई गई है। शुक्रवार को भोपाल स्थित कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय में अध्यक्ष जीतू पटवारी ने एक प्रेसवार्ता आयोजित की जिसमें उन्होंने अलग-अलग बिंदुओं पर जानकारी देते हुए किसानों के मुद्दे पर भी चर्चा की। कांग्रेस पार्टी की तरफ से ट्रेड डील के खिलाफ प्रदेश भर में एक फार्मूला तय किया गया है। इस फार्मूले के तहत कांग्रेस प्रदेश भर में जनमत संवाद अभियान चलाएगी। कांग्रेस की तरफ से एमपी के सभी जिलों में जनमत संवाद का आयोजन किया जाएगा जिसके तहत ट्रेड डील की जनता को जानकारी दी जाएगी और उसमें यह बताया जाएगा कि इस डील से प्रदेश के किसानों को कितना नुकसान होने वाला है। इस अभियान के माध्यम से कांग्रेस किसानों को भी जनमत संवाद के जरिये एकजुट करेगी। गौरतलब है कि मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र में भी कांग्रेस विधायकों ने ट्रेड डील मामले में राज्य सरकार के खिलाफ जम कर विरोध प्रदर्शन किया था। अब उस प्रदर्शन को कांग्रेस सड़क और खलियान तक ले जाने की योजना में है। कांग्रेस के इस अभियान से यह समझ आने लगा है कि अब सरकार को घेरने के लिए कांग्रेस कोई भी मौका नहीं छोड़ने वाली है।

ADVERTISEMENT

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT
ट्रेड डील के विरोध में एमपी कांग्रेस जनमत संवाद अभियान का आयोजन कर 'खलिहान' तक देगी दस्तक | मुखबिर MP