सुपर डुपर हिट फिल्म “स्त्री-2” और ऑस्कर में शामिल हुई फिल्म 'लापता दुल्हन' का एमपी कनेक्शन,'स्त्री-3' के लिए एमपी में जमीन बुक

मध्यप्रदेश, देश का फिल्म पर्यटन और शूटिंग का हब बन गया है। अब मध्यप्रदेश में बनी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित फिल्मों ने देश और विदेश के नामी फिल्म निर्माण कंपनियों और निदेशकों का ध्यान आकर्षित किया है। चंदेरी में शूट हुई फिल्म “स्त्री-2” ने 600 करोड़ से ज्यादा का व्यवसाय कर लिया है और स्त्री-3 के लिए भी जमीन तैयार कर दी है। सीहोर के गांवों में शूट हुई और ऑस्कर पुरस्कार के लिए नामांकित फिल्म “लापता लेडीज” में मध्यप्रदेश के स्थानीय कलाकारों ने अपनी अभिनय क्षमता का लोहा मनवा लिया। इस फिल्म में सीहोर के बमूलिया, सेमली, ढबला-माता, शिकारपुर, जोशीपुर घाट, गुंजारी मंदिर, इछावर मार्केट प्रमुखता से नजर आते हैं। वर्ष 2016 में बनी विश्व प्रसिद्ध फिल्म “लॉयन” की शूटिंग इंदौर, उज्जैन, खंडवा, खरगौन, देवास और बुरहानपुर में हुई। यहां 19 दिनों की शूटिंग हुई थी। इसे ऑस्कर के लिये नामांकित किया गया था और कई अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार मिले। फिल्म के निर्देशक गार्थ डेविस ने राज्य सरकार और पर्यटन विकास निगम के सहयोग का आभार माना है।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?ऋषभ पंत की टेस्ट रैकिंग में बड़ी छलांग,टॉप टेन में हुए शामिल,रोहित विराट हुए बाहर
'अतिथि' नहीं बनेंगे शिक्षक,शिक्षा मंत्री की बात पर डीपीआई ने लगाई मुहर,प्रदेश के 70 हजार अतिथि शिक्षक नहीं होंगे नियमित
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

महाशिवरात्रि से पहले शिवमय हुए फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार,धार्मिक संगठनों ने जताई आपत्ति
18/2/2025
आलिया को अपनी बेटी के लिए सताता है यह डर
24/12/2023
26 जून को सिनेमाघरों में गूंजी जमकर हंसी अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' समेत 10 फिल्में रिलीज
26/6/2026