Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
Home/Categories

Categories: सिनेमा

Latest news, live updates & exclusive reports from सिनेमा

ADVERTISEMENT
Sort by:
26 जून को सिनेमाघरों में गूंजी जमकर हंसी अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' समेत 10 फिल्में रिलीज
सिनेमा

26 जून को सिनेमाघरों में गूंजी जमकर हंसी अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' समेत 10 फिल्में रिलीज

शुक्रवार 26 जून को बॉलीवुड के लिए बड़ा दिन है। आज सिनेमाघरों में एक साथ 10 फिल्में दस्तक दे रही हैं, लेकिन सबकी नजरें टिकी हैं साल की सबसे बड़ी मल्टी-स्टारर कॉमेडी 'वेलकम टू द जंगल' पर। 1. वेलकम टू द जंगल - 30+ सितारों की फौजअहमद खान के निर्देशन में बनी 'वेलकम टू द जंगल' आज दुनियाभर में रिलीज हो गई। यह 'वेलकम' फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है। cf09a95b स्टारकास्ट: अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ, परेश रावल, अरशद वारसी, राजपाल यादव, जॉनी लीवर, आफताब शिवदासानी, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर, रवीना टंडन, लारा दत्ता, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस, उर्वशी रौतेला समेत 30 से ज्यादा कलाकार। फिल्म में दिवंगत अभिनेता पंकज धीर भी नजर आएंगे। cf09 कहानी: फिल्म एक ऐसी मजेदार गड़बड़ी के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां एक 'नकली फिल्म' बनाने की कोशिश कुछ गुमराह लोगों को जोड़ती है। शहरी अफरा-तफरी से निकलकर ये सब एक बड़े जंगल में पहुंचते हैं, जहां नकली गोली, नकली बंदूक, नकली शूटिंग के बीच असली रोमांच से सामना होता है। 9ec2 बजट और खास बात: 250 करोड़ की एक्शन-कॉमेडी। टीजर में अक्षय का डायलॉग "इस फिल्म के निर्माण में किसी भी जानवर का इस्तेमाल नहीं किया गया है, सिवाय कुछ घोड़ों के और हम गधों के" वायरल हो रहा है। 3e4fa95b 2. रिलीज होने वाली अन्य फिल्में26 जून को 'वेलकम टू द जंगल' के अलावा थिएटर्स में 9 और फिल्में रिलीज हो रही हैं। इनमें प्रमुख हैं: caa3 - नव्या चक्र: अमित दीक्षित निर्देशित सस्पेंस-क्राइम थ्रिलर। तुषार कावले, क्षितिज पवार लीड रोल में।- अंगीकारम: तमिल स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा।- पंचमुखी: कन्नड़ रोमांटिक एक्शन थ्रिलर। caa3 बॉक्स ऑफिस पर नजर:ट्रेड एनालिस्ट्स के मुताबिक 'वेलकम टू द जंगल' 2026 की सबसे अवेटेड कॉमेडी है। 33 स्टार्स की मौजूदगी इसे बॉक्स ऑफिस पर तूफान लाने वाली फिल्म बना रही है। लंबे समय से सस्पेंस था कि फिल्म कब रिलीज होगी, अब मेकर्स ने 26 जून फाइनल कर दिया है। 4364bde4 सिनेमाघरों में हंसी का तूफान शुरू हो गया है। आप कौन सी फिल्म देखने जा रहे हैं?

6/26/2026
'प्राइमल' रीति-रिवाजों से शादी करेंगे फिल्म स्टार रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा
सिनेमा

'प्राइमल' रीति-रिवाजों से शादी करेंगे फिल्म स्टार रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा

फिल्म स्टार रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा 'प्राइमल' थीम पर आधारित शादी करने जा रहे हैं।  ‘प्राइमल' का मतलब है मूल, आदिम या वह जो शुरुआत से जुड़ा हो यानी जड़ों की ओर लौटना। इस थीम में शादी को उसी सादगी और पवित्रता के साथ रचा जाएगा, जैसे दशकों पहले विवाह होते थे, जब दिखावे से ज्यादा महत्व परंपराओं, रीति-रिवाजों और भावनाओं को दिया जाता था। Mukhbir को मिली जानकारी के अनुसार यह विवाह उसी विचार पर आधारित होगा “जहां से सृष्टि का निर्माण हुआ” यानी प्रकृति, पंचतत्व और जीवन की मूल ऊर्जा को केंद्र में रखकर. सजावट में प्राकृतिक रंग, मिट्टी, लकड़ी, फूलों और पारंपरिक प्रतीकों का इस्तेमाल किया जाएगा।  हर रस्म को उसके असली स्वरूप में निभाया जाएगा, ताकि शादी में पुरातन भारतीय संस्कृति की झलक साफ दिखाई दे। इन फिल्मी सितारों ने पुराने रीति रिवाज से शादी करने का जिस तरह से फैसला लिया है उससे यह साफ है कि उन्हें पुरानी परंपराए काफी पसंद हैं। विजय देवरकोंडा और रश्मिका 26 फरवरी यानी आज शादी के पवित्र बंधन में बंधने जा रहे हैं. बताया जा रहा है कि इस शादी केवल परिवार और बेहद करीबी लोग ही शामिल हो रहे हैं। यह शादी उदयपुर में हो रही है।  लोकेशन राजसी है और शादी की थीम से लेकर हर अंदाज बेहद ही सिम्पल और क्लासी है. इसकी झलक विजय देवरकोंडा अपने इंस्टाग्राम पर दे चुके हैं।

2/25/2026
महाशिवरात्रि से पहले शिवमय हुए फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार,धार्मिक संगठनों ने जताई आपत्ति
सिनेमा

महाशिवरात्रि से पहले शिवमय हुए फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार,धार्मिक संगठनों ने जताई आपत्ति

महाशिवरात्रि से पहले फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार भगवान शिव की भक्ति में डूबे नजर आ लगे हैं| यही कारण है कि भगवान शिव को लेकर उन्होने अपना नया रैप सॉन्ग 'महाकाल चलो' रिलीज किया है। जिसे उन्होने पलाश सेन के साथ मिलकर आवाज़ दी है। महादेव की भक्ति का अक्षय कुमार का यह नया अंदाज़ ज्यादातर लोगों को पसंद आ रहा है। लेकिन इसमें फिल्माए गए सीन्स को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। पुरोहित संघ का आरोप है कि अक्षय के इस गाने के सीन सनातन धर्म का अपमान करते हैं। अक्षय कुमार के गाने के उन सीन्स पर आपत्ति जताई है, जिनमें वो शिवलिंग से लिपटे हुए हैं और भगवान पर चढ़ रहा पंचामृत और भस्म उनके ऊपर भी गिर रही है। महेश शर्मा ने कहा कि भस्म सिर्फ बाबा महाकाल को चढ़ती है। ऐसे में किसी स्टूडियो में शिव लिंग बनाकर उस पर भस्म चढ़ाते दिखाना सनातन धर्म का अपमान है। अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर 'महाकाल चलो' सॉन्ग शेयर करते हुए लिखा है, "शिव भक्ति में एक और कदम, Mahakal Chalo!. उम्मीद है कि जिस दिव्य अनुभव को मैंने गाते समय महसूस किया, वही आप भी महसूस करेंगे। गौरतलब है कि अक्षय कुमार इससे पहले फिल्म ओह माई गॉड में भगवान शिव बन चुके हैं उस फिल्म को लेकर भी काफी विवाद हुआ था और अब एक बार फिर अक्षय कुमार विवादों में घिर गए हैं|

2/18/2025
‘जय बापू जय भीम जय संविधान’ का काउंटर होगी फिल्म ‘इमरजेंसी’ युवाओं को बताएगी 1975 के आपातकाल की कहानी
सिनेमा

‘जय बापू जय भीम जय संविधान’ का काउंटर होगी फिल्म ‘इमरजेंसी’ युवाओं को बताएगी 1975 के आपातकाल की कहानी

अब तक आपातकाल की कहानी बुजुर्गों की जुवान से सुनने अथवा किताबों में पढ़ने को मिला करती थी लेकिन अब उस आपातकाल को लोग सिनेमाघरों में देखकर उसकी हकीकत को समझ पाएंगे| आज के युवा उस दर्द को भी महसूस कर पाएंगे कि आपातकाल में किस प्रकार से लोकतंत्र का गला घोटा गया था| जो कांग्रेस पार्टी आज संविधान के खतरे की बात करती है उसी कांग्रेस पार्टी की मुखिया इंदिरा गांधी ने किस प्रकार से लोकतंत्र का गला घोट कर अपनी कुर्सी को बचाया था उसको फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत ने रुपहले पर्दे पर उतारा है|इस बात में केई सक नहीं कि आज का युवा सबसे ज्यादा फिल्म देखने जाता है| लोकसभा में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा अंबेडकर पर दिए बयान के बाद कांग्रेस पार्टी ने उसे हथियार बनाने का प्रयास किया और डॉ. भीमराव अंबेडकर की जन्म स्थली महू से 27 जनवरी को कांग्रेस ‘जय बापू जय भीम जय संविधान’ नामक यात्रा निकालने जा रही है और बीजेपी को संविधान विरोधी बताने जा रही है| उससे पहले भाजपा नेत्री और अभिनेत्री कंगना रनौत की फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होकर कांग्रेस के संविधान के प्रति प्रेम को जनता के सामने लाने का प्रयास करेगी| इस बात में कोई सक नहीं कि कंगना एक अच्छी अदाकारा हैं और जब वो किसी पात्र को पर्दे पर जीती हैं तो वो जीवंत हो उठता है और जिस प्रकार से कांग्रेस महू से यात्रा निकालने जा रही उसकी बड़ी काट साबित होगी फिल्म ‘इमर्जेंसी’

1/16/2025
स्थानीय कलाकारों और बुंदेली संस्कृति को संजोए रखने का मंच खजुराहो अन्तर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल:राजा बुंदेला
सिनेमा

स्थानीय कलाकारों और बुंदेली संस्कृति को संजोए रखने का मंच खजुराहो अन्तर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल:राजा बुंदेला

खजुराहो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का 10वां संस्करण 5 से 11 दिसंबर के बीच विश्वप्रसिद्ध ऐतिहासिक नगरी खजुराहो में आयोजित होने जा रहा है। इस बार यह फेस्टिवल लीजेंडरी बॉलीवुड एक्टर और देश के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना को समर्पित है। अपने पिछले 9 संस्करणों की तरह इस बार भी किफ़, फिल्म जगत से देश-विदेश की कई नामचीन हस्तियों को एकसाथ एक मंच पर एकत्र करने का गवाह बनेगा। हालांकि इससे भी ख़ास बात यह है कि स्थानीय कलाकारों को कला जगत के मंझे हुए कलाकारों के समक्ष अपनी प्रतिभा का जौहर दिखाने का अवसर और अधिक व्यापक स्तर पर मिलेगा। हम सभी जानते हैं कि बुंदेलखंड अपनी समृद्ध संस्कृति, लोक कला और वीर, वीरांगनाओं की धरती के रूप में इतिहास के पन्नों पर दर्ज है। चन्देलों-बुंदेलों की बात हो या आल्हा-उदल की अमर कथाएं, या झांसी की रानी की शौर्य गाथाएं, किफ़ के मंच ने इतिहास के इन पन्नों को फिर से सजीव रूप देने का प्रयास किया है। प्राकृतिक खूबसूरती और गुणों से परिपूर्ण बुंदेलखंड आज फिल्म जगत के मशहूर सितारों के समावेशन के लिए भी जाना जाने लगा है और इसमें खजुराहो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का अहम योगदान कहा जा सकता है। प्रतिभावान युवाओं को मंच देने के साथ-साथ बुंदेली कला के प्रति समर्पित समूहों को आगे बढ़ाने तक, किफ़ का बुंदेलखंड के प्रति समर्पण आज अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर आंका जा रहा है। 7 दिन के इस समारोह में रोजाना सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है जिसमें देश के अलग-अलग कोनों से आए बुंदेली कलाकारों को मंचन करने का अवसर मिलता है। सात दिन तक चलने वाली वर्कशॉप्स के माध्यम से बुंदेलखंड व करीबी क्षेत्रों के छात्र-छात्राओं को सिनेमा जगत के प्रतिष्ठित हस्तियों से फिल्म मेकिंग की बारीकियां सीखने का मौका मिलता है, साथ ही लोकल प्रतिभाओं को व्यापक स्तर पर अपने क्रिएशन को प्रदर्शित करने का अवसर भी मिलता है। खजुराहो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल से देश-विदेश में मशहूर हुए टपरा टॉकीज की संख्या भी इस संस्करण में बढ़ाई जाएगी। खजुराहो परिक्षेत्र में पांच टापरा टॉकीज का निर्माण किया गया है। इन सभी का नाम राजेश खन्ना जी द्वारा अभिनीत फिल्मों के नाम पर है और इन्ही टॉकीज में नए कलाकारों के द्वारा बनाई गई सैकड़ों फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा। हम इस बार टेक्निकल वर्कशॉप और मास्टरक्लास का अधिक प्रखर सेशन भी देखेंगे। इस वर्कशॉप में बुंदेलखंड समेत देश के अलग-अलग हिस्सों से प्रतिभागी इससे लेंगे। इस दौरान भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान, पुणे, राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय, नई दिल्ली, भारतेन्दु नाट्य अकादमी, लखनऊ, मध्यप्रदेश नाट्य विद्यालय, भोपाल के विषय विशेषज्ञ प्रतिभागियों को प्रशिक्षण प्रदान करेंगे। अपने 10वें संस्करण में पहुंच चुके किफ़ का शुभारंभ इस बार मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कर कमलों से होना है। वहीँ मुंबई से फिल्म व टीवी जगत के कई मशहूर स्टार्स भी शामिल होने आ रहे हैं। जिनमें अक्षय कुमार, डिंपल कपाड़िया, सुनील शेट्टी, ट्विंकल खन्ना, पंकज त्रिपाठी, बुमन ईरानी, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, अंगूरी भाभी फेम शुभांगी अत्रे, मनोज पहवा एवं सीमा पाहवा जैसे अन्य कई सितारे शामिल हैं। हम सौभाग्यशाली हैं कि हमें खजुराहो फिल्म फेस्टिवल को गवर्निंग काउन्सिल के रूप में मनमोहन शेट्ठी, रजत बेदी, रमेश सिप्पी, प्रकाश झा और चंद्रप्रकाश द्विवेदी जैसे सीनियर मार्गदर्शक मिले हैं। हम सब मिलकर बुंदेलखंड और यहां की प्रतिभाओं को इंटरनेशनल स्तर पर पहचान दिलाने के लिए प्रयासरत हैं।

11/29/2024
सुपर डुपर हिट फिल्म “स्त्री-2” और ऑस्कर में शामिल हुई फिल्म 'लापता दुल्हन' का एमपी कनेक्शन,'स्त्री-3' के लिए एमपी में जमीन बुक
सिनेमा

सुपर डुपर हिट फिल्म “स्त्री-2” और ऑस्कर में शामिल हुई फिल्म 'लापता दुल्हन' का एमपी कनेक्शन,'स्त्री-3' के लिए एमपी में जमीन बुक

मध्यप्रदेश, देश का फिल्म पर्यटन और शूटिंग का हब बन गया है। अब मध्यप्रदेश में बनी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित फिल्मों ने देश और विदेश के नामी फिल्म निर्माण कंपनियों और निदेशकों का ध्यान आकर्षित किया है। चंदेरी में शूट हुई फिल्म “स्त्री-2” ने 600 करोड़ से ज्यादा का व्यवसाय कर लिया है और स्त्री-3 के लिए भी जमीन तैयार कर दी है। सीहोर के गांवों में शूट हुई और ऑस्कर पुरस्कार के लिए नामांकित फिल्म “लापता लेडीज” में मध्यप्रदेश के स्थानीय कलाकारों ने अपनी अभिनय क्षमता का लोहा मनवा लिया। इस फिल्म में सीहोर के बमूलिया, सेमली, ढबला-माता, शिकारपुर, जोशीपुर घाट, गुंजारी मंदिर, इछावर मार्केट प्रमुखता से नजर आते हैं। वर्ष 2016 में बनी विश्व प्रसिद्ध फिल्म “लॉयन” की शूटिंग इंदौर, उज्जैन, खंडवा, खरगौन, देवास और बुरहानपुर में हुई। यहां 19 दिनों की शूटिंग हुई थी। इसे ऑस्कर के लिये नामांकित किया गया था और कई अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार मिले। फिल्म के निर्देशक गार्थ डेविस ने राज्य सरकार और पर्यटन विकास निगम के सहयोग का आभार माना है।

9/26/2024
सिनेमैटोग्राफर, रवि वर्मन पार्वती बाउल के जीवन पर आधारित पैन इंडियन हिंदी फिल्म "जॉय गुरु" की शूटिंग करेंगे
सिनेमा

सिनेमैटोग्राफर, रवि वर्मन पार्वती बाउल के जीवन पर आधारित पैन इंडियन हिंदी फिल्म "जॉय गुरु" की शूटिंग करेंगे

पार्वती बाउल, बंगाल की बाउल परंपरा का पर्यायवाची नाम हैं। वे सिर्फ एक गायिका ही नहीं, बल्कि एक कहानीकार, चित्रकार और कवि भी हैं। वे बाउल संप्रदाय के आध्यात्मिक और कलात्मक सार का प्रतीक हैं। उनका जीवन और कार्य बाउल परंपरा के रहस्यमय और दार्शनिक पहलुओं से गहराई से जुड़ा हुआ है, जो प्रेम, भक्ति और दिव्य संबंध की खोज पर जोर देता है।प्रसिद्ध सिनेमैटोग्राफर रवि वर्मन को आगामी हिंदी फिल्म 'जॉय गुरु' की शूटिंग के लिए चुना गया है, जो प्रसिद्ध बाउल गायिका पार्वती बाउल के जीवन पर एक काल्पनिक लेख है। इसका निर्देशन स्टूडियो निर्माता अनिरुद्ध दासगुप्ता और एडिटेड मोशन पिक्चर्स (यूएसए/भारत) के अपर्णा दासगुप्ता और लेखक-निर्देशक सौम्यजीत मजूमदार के एलओके आर्ट्स कलेक्टिव (यूके/भारत) द्वारा किया जा रहा है। यह फिल्म भारत के सबसे प्रसिद्ध संगीतकारों में से एक के जीवन और कलात्मकता का एक मनोरम चित्रण करने का वादा करती है। रवि वर्मन को सिनेमैटोग्राफी में उनके असाधारण काम और जिन फिल्मों में वे काम करते हैं उनमें दृश्य भव्यता और भावनात्मक गहराई लाने के लिए जाना जाता है। उनके पोर्टफोलियो में "पोन्नियिन सेलवन 1 और 2" "बर्फी!", "तमाशा," "राम लीला" जैसी उल्लेखनीय फिल्में शामिल हैं, जहाँ कहानी के सार को अपने लेंस के माध्यम से पकड़ने की उनकी अद्वितीय क्षमता को व्यापक रूप से सराहा गया है। वर्मन की विशेषज्ञता जटिल कहानी कहने के साथ प्राकृतिक सुंदरता को मिश्रित करने की उनकी क्षमता में निहित है, जो उन्हें एक ऐसी फिल्म के लिए आदर्श विकल्प बनाती है, जिसका उद्देश्य एक आध्यात्मिक और कलात्मक आइकन के जीवन का पता लगाना है। इस परियोजना से जुड़ने पर रवि वर्मन कहते हैं, "यह परियोजना प्रसिद्ध गायिका और संगीतकार पार्वती बाउल के जीवन का जश्न मनाती है। संगीत और छायांकन एक गहरा, आंतरिक संबंध साझा करते हैं, दोनों आत्मा को गहराई से छूते हैं। बाउल परंपरा कला का एक शुद्ध रूप है और पार्वती ने इसे जीवित रखकर और कई अन्य भारतीय पारंपरिक लोक कलाओं के साथ इसका प्रसार करके कला की महत्वपूर्ण सेवा की है। उनकी निःस्वार्थ सेवा मुझे बहुत प्रेरित करती है और यह बायोपिक पीढ़ी-दर-पीढ़ी को कला को स्पष्टता के साथ समझने में मदद करेगी। मुझे फिल्म से जुड़ने पर गर्व है।" सौम्यजीत मजूमदार द्वारा निर्देशित "जॉय गुरु" का उद्देश्य पार्वती बाउल के जीवन में गहराई से उतरना है, उनके शुरुआती दिनों से लेकर बाउल परंपरा के पथप्रदर्शक बनने तक की उनकी यात्रा की खोज करना है। रवि की भागीदारी यह सुनिश्चित करती है कि फिल्म एक दृश्य मनोरंजन होगी, जिसमें ग्रामीण बंगाल के साथ-साथ केरल के शांत परिदृश्य, बाउल प्रदर्शन की जीवंत ऊर्जा और पार्वती के जीवन के शांत, आत्मनिरीक्षण क्षण शामिल होंगे। भावनाओं को जगाने के लिए प्रकाश, रंग और रचना का उपयोग करने की उनकी क्षमता पार्वती की कहानी के आध्यात्मिक और कलात्मक आयामों को स्क्रीन पर लाने में महत्वपूर्ण होगी। रवि वर्मन की सिनेमैटोग्राफिक प्रतिभा और पार्वती बाउल के जीवन की समृद्ध कथा के बीच सहयोग से एक ऐसा सिनेमाई अनुभव तैयार होने की उम्मीद है, जो देखने में आश्चर्यजनक और गहराई से प्रभावित करने वाला होगा, जो गहन और सौंदर्य की दृष्टि से उल्लेखनीय फिल्में बनाने के लिए भारतीय सिनेमा की प्रतिष्ठा को और मजबूत करेगा। फिल्म अपनी अंतिम स्क्रिप्टिंग चरण में है और 2025 तक फ्लोर पर आ जाएगी।

5/28/2024
डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट+' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति, किसी भी स्क्रीन पर देखें टीवी और ओटीटी एकसाथ
सिनेमा

डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट+' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति, किसी भी स्क्रीन पर देखें टीवी और ओटीटी एकसाथ

डिश टीवी अपने सभी ग्राहकों को अब टीवी सब्सक्रिप्शन के अंतर्निहित देगा ओटीटी सेवाएं, इंडस्ट्री में होगा पहला कदम। ग्राहकों को लोकप्रिय ऐप्स में से पसंदीदा प्लेटफार्म चुनने को लेकर मिलेगी सुविधा।डिश टीवी स्मार्ट+' सर्विसेज किसी भी स्क्रीन पर कहीं भी' पहुंच सुनिश्चित कॉन्टेंट, उपकरणों और ऑफ़र के साथ एक व्यापक मनोरंजन पारिस्थितिकी तंत्र करेगा प्रदान। भारत, May 2024: डिश टीवी ने भारत में मनोरंजन अनुभव को फिर से परिभाषित करने के लिए एक अग्रणी पहल की है। अग्रणी डीटीएच प्रदाता ने अपनी इस पहल में अपने अभूतपूर्व प्रस्ताव 'डिश टीवी स्मार्ट'+ सर्विसेज की घोषणा की है। यह लॉन्च इस इंडस्ट्री में एक नया उदाहरण स्थापित कर रहा है, जो ग्राहकों को किसी भी स्क्रीन पर, कहीं भी, बिना किसी अतिरिक्त लागत के टीवी और ओटीटी दोनों कॉन्टेंट तक अपनी पहुंच प्रदान करता है। यह सुविधा, लचीलापन और उन्नत मनोरंजन विकल्प को सुनिश्चित करती है, जिससे ग्राहकों के देखने के अनुभव को और भी सशक्त बनाया जा सकता है। डिश टीवीस्मार्ट+' सर्विसेज' के साथ, सभी डिश टीवी और डी2एच ग्राहक, जिनमें नए और मौजूदा ग्राहक भी शामिल हैं, अपने चुने हुए टीवी सब्सक्रिप्शन पैक के साथ लोकप्रिय ओटीटी ऐप्स का आनंद भी ले सकते हैं। 'डिश टीवी स्मार्ट+' सर्विसेज पारिस्थितिकी तंत्र वॉचो-द ओटीटी सुपरऐप, सेट-टॉप बॉक्स सहित स्मार्ट उपकरणों और स्मार्ट एंड्रॉयड एसटीबी के माध्यम से किसी भी स्क्रीन पर, कहीं भी, कभी भी अपना मनोरंजन कर सकते हैं। डिश टीवी इन उपकरणों में अपनी सेवाओं को सहजता से एकीकृत करने के लिए शीर्ष (टॉप) टीवी और मोबाइल मूल उपकरण निर्माताओं (ओईएम) के साथ भी सहयोग करेगा, जिससे सभी उपयोगकर्ता को भरपूर अनुभव मिलेगा। अभिनेत्री अहाना कुमरा ने कहा, "एक कलाकार के रूप में, मैं अपने सभी दर्शकों तक पहुंचने के महत्व को समझती हूं। डिश टीवी स्मार्ट+ सर्विसेज के साथ, मनोरंजन एक कदम और आगे बढ़ रहा है। अब, हम देश भर के घरों से सीधे जुड़ सकते हैं, यहां तक कि दूरदराज के इलाकों में भी जहां थिएटर दुर्लभ हैं। यह नवाचार न केवल हमारी पहुंच का विस्तार करता है बल्कि परिवारों को एक साथ लाता है और पारंपरिक टीवी की सीमाओं से परे कॉन्टेंट विकल्पों की एक विस्तृत श्रृंखला की पेशकश करता है। ओटीटी सेवाओं को टीवी के समान बॉक्स में एकीकृत करने के साथ, दर्शक अपने टीवी प्रीमियर से पहले ओटीटी पर नाटकीय रिलीज का आनंद ले सकते हैं। जिससे मनोरंजन सभी के लिए अधिक सुलभ बन जाता है। नए प्रस्ताव पर टिप्पणी करते हुए, डिश टीवी इंडिया लिमिटेड के सीईओ, मनोज डोभाल ने कहा, ''अपनी स्थापना के बाद से,डिश टीवी ने मनोरंजन उपभोग परिदृश्य को बदल दिया है, लोगों को अपने पसंदीदा कॉन्टेंट का आनंद लेने के लिए कई नई चीजों को पेश किया गया। इस नए प्रस्ताव के साथ, हम व्यापक और सुलभ मनोरंजन अनुभवों के लिए एक नया मानक स्थापित करते हुए और भी बड़ा बदलाव लाने के लिए तैयार हैं। 'डिश टीवी स्मार्ट+' सर्विसेज का लॉन्च सिर्फ एक प्रस्ताव से कहीं अधिक का प्रतिनिधित्व करता है; यह भारत में मनोरंजन की खपत को फिर से परिभाषित करने की दृष्टि का प्रतीक है, जो स्मार्ट और बड़ी होती जा रही है। विकल्पों से भरे इस बाजार में, ग्राहक अक्सर खुद को अभिभूत महसूस करते हैं। हमारा लक्ष्य समग्र और संपूर्ण मनोरंजन समाधान पेश करके उनकी पसंद को सरल बनाना है। हमारा दृढ़ विश्वास है कि पारंपरिक टेलीविजन और ओटीटी प्लेटफॉर्म दोनों आज के युग में जरूरी हैं और हमारे प्रस्ताव के साथ, हमारा लक्ष्य उनके समान महत्व की पुष्टि करना है।"मनोज डोभाल ने आगे कहा, “डिश टीवी में, ग्राहक संतुष्टि पर समझौता नहीं किया जा सकता है और हर निर्णय मूल्य और सुविधा प्रदान करने के आसपास केंद्रित होता है। 'डिश टीवी स्मार्ट'+ सर्विसेज न केवल हमारे ग्राहकों को मनोरंजन की अद्वितीय पहुंच प्रदान करके लाभान्वित करती हैं, बल्कि यह भी सुनिश्चित करती हैं कि उनकी प्राथमिकताएं और संतुष्टि हमारे प्रयासों में सबसे आगे रहें। 'डिश टीवी स्मार्ट+' सर्विसेज के साथ, हम अपने आदर्श वाक्य - 'नए भारत का स्मार्ट कनेक्शन' पर कायम रहते हुए, एक आधुनिक भारतीय परिवार की सभी जरूरतों को पूरा कर रहे हैं। इस दूरदर्शी प्रस्ताव को प्रभावी ढंग से संप्रेषित करने के लिए, डिश टीवी ने टेलीविजन, डिजिटल, प्रिंट और कॉर्पोरेट आउटरीच सहित कई चैनलों पर एक व्यापक विपणन अभियान शुरू किया है, जिसका लक्ष्य कहीं भी, किसी भी स्क्रीन पर मनोरंजन पहुंच के अपने संदेश को बढ़ाना है। मौजूदा ग्राहकों के लिए, डिश टीवी अपने चैनलों और प्लेटफार्मों का लाभ उठाएगा, पुश नोटिफिकेशन, इन-ऐप नोटिफिकेशन और ईमेलर्स को नियोजित करेगा। इस बीच, नए ग्राहकों के लिए, पेशकश की व्यापक दृश्यता और जागरूकता सुनिश्चित करने के लिए टीवी और डिजिटल चैनलों पर जोर दिया जाएगा। डिश टीवी इंडिया लिमिटेड के बिजनेस हेड सुगातो बैनर्जी ने कहा,'डिश टीवी स्मार्ट+' सर्विसेज के साथ, हम सिर्फ एक नया प्रस्ताव नहीं पेश कर रहे हैं; हम मनोरंजन उपभोग में एक सही बदलाव का नेतृत्व भी कर रहे हैं। हमारे मल्टी-चैनल मार्केटिंग दृष्टिकोण से हम उपभोक्ताओं के साथ सीधे जुड़ने, व्यापक जागरूकता फैलाने और इसे अपनाने को सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं, हम रुझानों से आगे रहने को प्राथमिकता देते हैं और ग्राहकों की बढ़ती प्राथमिकताओं को अपनाना हमारी रणनीति के केंद्र में है और हम उनकी विविध प्राथमिकताओं और जीवनशैली को पूरा करने वाले अद्वितीय मनोरंजन अनुभव प्रदान को करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। डिश टीवी का डीटीएच ऑपरेटर से संपूर्ण मनोरंजन प्रदाता में परिवर्तन उपभोक्ता की बढ़ती प्राथमिकताओं और नवाचार को पूरा करने की प्रतिबद्धता और देश भर में लाखों परिवारों के लिए मनोरंजन अनुभव को बढ़ाने, मनोरंजन वितरण के लिए एक नया मानक स्थापित करने और इंडस्ट्री में एक आदर्श बदलाव की शुरुआत करने के मिशन पर जोर देता है। ग्राहकों की जरूरतों को प्राथमिकता देकर और रणनीतिक सहयोग का लाभ उठाकर, डिश टीवी भविष्य के नवाचारों का मार्ग प्रशस्त करता है, जिससे देशभर में उपभोक्ताओं के लिए मनोरंजन का अनुभव और बेहतर होता है।

5/24/2024
सन नेटवर्क ने सन नियो पर नए ओरिजिनल शोज का फर्स्ट लुक किया जारी
सिनेमा

सन नेटवर्क ने सन नियो पर नए ओरिजिनल शोज का फर्स्ट लुक किया जारी

भारतीय टेलीविजन इंडस्ट्री अपनी शुरुआत से ही मनोरंजन का एक प्रमुख स्रोत रही है। समय के साथ नाटकीय फिल्में और ओटीटी प्लेटफॉर्म जैसे कई नए माध्यम उभरे हैं लेकिन टीवी प्रसारण इंडस्ट्री की शक्ति और पहुँच सबसे आगे रही है। कई विशेषज्ञों के अनुसार यह शुरू से ही इंडस्ट्री पर राज करता आ रहा है, आज भी कर रहा है और भविष्य में भी करता रहेगा दर्शकों का मनोरंजन करने और उनका ध्यान खींचने के लिए टेलीविजन पर हर दिन नए शो लॉन्च किए जाते हैं। सन नेटवर्क का नया हिंदी जीईसी चैनल सन नियो सिर्फ एक शो नहीं है, बल्कि एक नया चैनल भी है जो अपने मूल शो के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है। अन्य मार्केट्स में अपनी पकड़ मजबूत करने के बाद, यह मीडिया नेटवर्क अब अपने हिंदी शोज के साथ हिंदी भाषी क्षेत्र में लोगों को लुभाने के लिए तैयार है। ख़ास बात यह है कि सन नेटवर्क ने हाल ही में, एक नहीं, बल्कि अपने तीन नए मूल शोज का पहला लुक जारी किया, जिसमें कई लोकप्रिय चेहरे शामिल थे जिन्हें देखकर कई दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। चैनल द्वारा जारी किए गए मोशन पोस्टर में तीन शोज नज़र आ रहे हैं, जो विभिन्न प्रकार के कंटेंट पेश करते हैं, जिनका नाम है 'छठी मैया की बिटिया', 'इश्क़ जबरिया', और 'साझा सिंदूर'। 'छठी मैया की बिटिया',  शो में देवोलीना भट्टाचार्जी एक नए अवतार में हैं। यह पारंपरिक विषयों के साथ एक भक्ति शैली पर बना शो है, जो एक देवी और एक इंसान के बीच के रिश्ते की खोज करता है। 'इश्क़ जबरिया' जबरन विवाह और ड्रामा की अवधारणा पर बना नया दृष्टिकोण प्रस्तुत करता है, जबकि 'साझा सिंदूर' रिश्तों और वैवाहिक जीवन की जटिल गतिशीलता पर प्रकाश डालता है। इन शोज का पहला लुक दर्शकों का धमाकेदार मनोरंजन करने का वादा और दर्शकों द्वारा पसंद किए जाने की उम्मीद करता है। यह मोशन पोस्टर दर्शकों में न सिर्फ उत्साह पैदा करता है बल्कि उनकी जिज्ञासा को भी बढ़ाता है कि शो में क्या पेश किया जाएगा। दर्शक प्रोमो का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। तीनों शो जल्द ही सन नियो पर लॉन्च होंगे।

5/24/2024
आलिया को अपनी बेटी के लिए सताता है यह डर
सिनेमा

आलिया को अपनी बेटी के लिए सताता है यह डर

न्यू मॉम आलिया भट्ट (alia bhatt) इन दिनों क्लॉउड नाइन पर हैं. हो भी क्यों ना मैडम पर्सनल और प्रोफेशनल दोनो लाइफ में सफलता को एंजॉय कर रही हैं. एक्ट्रेस ने 6 नवंबर को अपने पहली बच्चे (baby girl) का वेलकम किया था. जिसके चलते अलिया का सारा ध्यान अपनी बेटी पर हैं. आलिया और रणबीर दोनों ही अपनी बच्ची का खास ध्यान रख रहे हैं. अपने मदरहुड प्लान के बारे में बात करते हुए, आलिया ने कहा था कि वह अपने बच्चे को लोगों की नज़रों में लाने को लेकर थोड़ा टेंशन में हैं और यह एक ऐसी चिंता है जिसे वह अक्सर दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करती हैं. हालांकि ‘एट द एंड ऑफ द डे’ उन्होंने इस रास्ते पर चलना चुना है और मदरहुड के टर्म में फ्यूचर कैसे सामने आएगा, इस पर उन्होंने कोई आइडिया फिक्स नहीं किया है.

12/24/2023
जिम में पसीना बहाती दिखीं अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा
सिनेमा

जिम में पसीना बहाती दिखीं अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा

शादी के बाद जिम में पसीना बहाती दिखी परिणीति चोपड़ा (parineeti chopra)। बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अभिनेत्री में से एक परिणीति चोपड़ा ने कुछ महीने पहले ही राघव चड्ढा (raghav chadha) के साथ शादी की है। राघव की दुल्हनिया बनने के बाद परिणीति अब फिल्में पर्दे से भी दूर नजर आ रही है। हाल ही में इस खूबसूरत हसीना ने अपनी कई तस्वीरों को शेयर किया है जिसमें वह जिम में अपने पसीने को निकालती नजर आ रही है। जिस किसी ने भी परिणीति चोपड़ा की तस्वीरों को देखा है तो सबको यही लग रहा है जैसे यह अभिनेत्री अब जल्दी ही फिल्मो में वापसी करने वाली है। इन तस्वीरों में परिणीती काफी मेहनत करती नजर आ रही है और लोग उन्हें इस अवतार में देख कर उनकी तारीफ कर रहे हैं।

12/7/2023
बंपर ओपनिंग के बाद फिल्म 'एनिमल' को बड़ा झटका
सिनेमा

बंपर ओपनिंग के बाद फिल्म 'एनिमल' को बड़ा झटका

संदीप रेड्डी वांगा (sandeep reddy vanga) के निर्देशन में बनी फिल्म 'एनिमल' (animal) ने रिलीज के साथ ही कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। मूवी का ओपनिंग डे कलेक्शन धुआंधार रहा है। 'एनिमल' ने पहले ही दिन वर्ल्डवाइड 100 करोड़ रुपये की कमाई की है। रणबीर कपूर (ranbir kapoor) अभिनीत इस मूवी को देखने के बाद से लोग सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। वहीं, पब्लिक रिव्यू में भी इसे ब्लॉकबस्टर बताया जा चुका है। फिल्म के लिए जनता का क्रेज इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर साफ देखने को मिल रहा है। हालांकि, अब इसके निर्माताओं के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। फिल्म रिलीज के साथ ही ऑनलाइन लीक हो गई है। रणबीर कपूर वर्तमान में संदीप रेड्डी वांगा की 'एनिमल' में विजय के किरदार के लिए मिल रही जबरदस्त सराहना और प्रशंसा का आनंद ले रहे हैं। फिल्म, बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए कई रिकॉर्ड तोड़ चुकी है, और कई रिकॉर्ड तोड़ने की ओर तेजी से आगे बढ़ रही है। मूवी ने भारत में 61 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली है। फिल्म को आलोचकों और दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है, लेकिन दर्शकों के बीच यह जानने की एक खास तरह की उत्सुकता है कि फिल्म में वास्तव में क्या है। 'एनिमल' के ब्लॉकबस्टर होने का सबूत इसके ओपनिंग डे कलेक्शन से साफ मिल रहा है। मूवी सिनेमाघरों में छाई हुई है, लेकिन इसी बीच इसके निर्माताओं के लिए निराश करने वाली खबर सामने आई है। फिलहाल यह फिल्म विभिन्न वेबसाइटों, टेलीग्राम चैनलों पर उपलब्ध है, और नियमित फॉरवर्ड की तरह व्हाट्सएप पर भी साझा की जा रही है। फिल्म के ऑनलाइन वायरल होने का सिलसिला तेजी से आगे बढ़ रहा है। इतना ही नहीं 1 दिसंबर की दूसरी रिलीज, विक्की कौशल और मेघना गुलजार की 'सैम बहादुर' भी ऑनलाइन लीक हो गई है। 'सैम बहादुर' रिलीज के 6 घंटे बाद ही ऑनलाइन लीक हो गई थी। जहां तक बॉक्स ऑफिस रिटर्न की बात है, तो 'एनिमल' की लीक से फिल्म को कितना नुकसान होगा यह तो वक्त ही बताएगा। फिलहाल, वीकएंड पर 'एनिमल' के कलेक्शन में कई गुना बढ़ोतरी की उम्मीद है। संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी 'एनिमल' में रणबीर कपूर के अलावा अनिल कपूर, बॉबी देओल, रश्मिका मंदाना और तृप्ति डिमरी जैसे सितारे मुख्य भूमिकाओं में हैं।

12/2/2023