Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
सिनेमा

'प्राइमल' रीति-रिवाजों से शादी करेंगे फिल्म स्टार रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा

Feb 25, 2026 2 min read
'प्राइमल' रीति-रिवाजों से शादी करेंगे फिल्म स्टार रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा
ADVERTISEMENT
Font Size:

फिल्म स्टार रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा 'प्राइमल' थीम पर आधारित शादी करने जा रहे हैं।  ‘प्राइमल' का मतलब है मूल, आदिम या वह जो शुरुआत से जुड़ा हो यानी जड़ों की ओर लौटना। इस थीम में शादी को उसी सादगी और पवित्रता के साथ रचा जाएगा, जैसे दशकों पहले विवाह होते थे, जब दिखावे से ज्यादा महत्व परंपराओं, रीति-रिवाजों और भावनाओं को दिया जाता था। Mukhbir को मिली जानकारी के अनुसार यह विवाह उसी विचार पर आधारित होगा “जहां से सृष्टि का निर्माण हुआ” यानी प्रकृति, पंचतत्व और जीवन की मूल ऊर्जा को केंद्र में रखकर. सजावट में प्राकृतिक रंग, मिट्टी, लकड़ी, फूलों और पारंपरिक प्रतीकों का इस्तेमाल किया जाएगा।  हर रस्म को उसके असली स्वरूप में निभाया जाएगा, ताकि शादी में पुरातन भारतीय संस्कृति की झलक साफ दिखाई दे। इन फिल्मी सितारों ने पुराने रीति रिवाज से शादी करने का जिस तरह से फैसला लिया है उससे यह साफ है कि उन्हें पुरानी परंपराए काफी पसंद हैं। विजय देवरकोंडा और रश्मिका 26 फरवरी यानी आज शादी के पवित्र बंधन में बंधने जा रहे हैं. बताया जा रहा है कि इस शादी केवल परिवार और बेहद करीबी लोग ही शामिल हो रहे हैं। यह शादी उदयपुर में हो रही है।  लोकेशन राजसी है और शादी की थीम से लेकर हर अंदाज बेहद ही सिम्पल और क्लासी है. इसकी झलक विजय देवरकोंडा अपने इंस्टाग्राम पर दे चुके हैं।

ADVERTISEMENT

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT