करीब डेढ़ करोड़ की नोटों से सजे महादेव के दर्शन के लिए भक्तों की लगी लंबी कतार

महाकाल की नगरी उज्जैन में बुद्धेश्वर महादेव मंदिर को एक करोड़ 31 लाख रुपये के नोटों से सजाने का मामला सामने आया है। नोटों से सजे महादेव का फोटो वीडियो सामने आने के बाद यह वायरल हो गया। बाबा के इस अद्भुत श्रृंगार को देखने के लिए दूर- दूर से श्रद्धालु मंदिर पहुंच रहे हैं। गौरतलब है कि शहर से करीब 40 km दूर बड़नगर के प्रसिद्ध बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में हर साल महाशिवरात्रि के एक दिन पूर्व से 14 दिवसीय मेला लगता है। पिछले कुछ साल से मेले के समापन पर बाबा का दरबार नोटो से सजाया जा रहा है। इसी परंपरा के तहत इस बार मंदिर को एक करोड़ 31 लाख रुपए के नोटों से सजाया गया है, जिसे देखने बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंच रहे हैं। Mukhbir को मिली सूचना के अनुसार इस अद्भुत श्रृंगार को करने में 48 घंटे लगे इसमें 20, 50, 100, 200, 500 के नोट और सिक्कों का उपयोग किया है। नोटों से सजे महादेव को देखने के लिए भक्तों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है लिहाजा सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए अब मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल भी तैनात कर दिया गया है।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?दो सुंदर हसीनाओं ने 'लाल' रंग के फोन से चलाया सेक्स रैकेट सफेदपोषों की गिरोह चलाने में ली मदद मछली कांड की तरह फैला गिरोह
'प्राइमल' रीति-रिवाजों से शादी करेंगे फिल्म स्टार रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

नए साल में शासकीय कर्मचारियों को सीएम मोहन यादव की सौगात,पहली तारीख को मिलेगा वेतन
30/12/2023
शासकीय कर्मचारियों को 4% डीए की जल्द मिलेगी सौगात,सीएम यादव जल्द करेंगे घोषणा
1/1/2024
शासकीय कर्मचारियों का मनचाही जगह पर होगा तबादला,वेतन विसंगति दूर करने पर भी सीएम का जोर
29/7/2024