Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

दो सुंदर हसीनाओं ने 'लाल' रंग के फोन से चलाया सेक्स रैकेट सफेदपोषों की गिरोह चलाने में ली मदद मछली कांड की तरह फैला गिरोह

Feb 25, 2026 3 min read
दो सुंदर हसीनाओं ने 'लाल' रंग के फोन से चलाया सेक्स रैकेट सफेदपोषों की गिरोह चलाने में ली मदद मछली कांड की तरह फैला गिरोह
ADVERTISEMENT
Font Size:

अमरीन-आफरीन के झांसे में आकर उनके गिरोह में शामिल होने वाली हिंदू युवतियों ने बड़े खुलासे किए हैं। पीड़िताओं ने कोर्ट में बयान देते हुए पूरे गिरोह का कच्चा-चिट्ठा खोलकर रख दिया है, जिसके बाद साफ हो गया है कि अमरीन और आफरीन हिंदू युवतियों को सिर्फ इस्लाम अपनाने के लिए ही प्रताड़ित नहीं करती थीं, बल्कि हर तरह से उनका अधिक से अधिक शोषण करती थीं। यहां तक कि युवतियों को देह व्यापार में धकेलने के बाद अमरीन उनके धंधे के रुपये भी खा जाती थी। अमरीन हमदर्द बनकर हिंदू युवतियों का भरोसा जीतती थी। और वो युवतियों के आपत्तिजनक फोटो-वीडियो रिकार्ड करती फिर उसी के जरिए ब्लैकमेल कर हिंदू युवतियों से देह व्यापार करवाती। अमरीन अलग-अलग समय पर युवतियों को अपने घर में बुलाती और उन्हें क्लाइंट्स को परोसती, उनसे जो रुपये मिलते उसे अपने पास ही रख लेती थी। जब पीड़िताओं को अत्यावश्यक काम होता था, तभी या तो खुद ऑनलाइन पेमेंट करती या जरूरत के रुपये देकर ही काम चलाती थी। बागसेवनिया थाने में शिकायत करने वाली पीड़िता ने अमरीन और आफरीन के गिरोह को लेकर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने बताया कि अमरीन के संपर्क में रहने वालीं युवतियां गरीब और जरूरतमंद हिंदू युवती-महिलाओं को उस तक पहुंचाती हैं। अमरीन उसकी बेटी के केयरटेकर के रूप में दस हजार की नौकरी देती है। बस इसके बाद शुरू होता है लव-जिहाद, दुष्कर्म, धर्मांतरण और देह व्यापार का गंदा खेल। अमरीन युवतियों को घुमाती-फिराती, उनकी बहन बनकर हर तरह की मदद करती, फिर किसी पार्टी में ड्रग्स दिलवाकर उनका दुष्कर्म या तो अपने भाई या प्रेमी से करवाती और फिर फोटो या वीडियो रिकार्ड कर बाद में धमकाती। ब्लैकमेलिंग से पहले ही अमरीन युवतियों को साफ-साफ चेतावनी देती थी कि अगर वो पुलिस के पास गईं तो कोई सुनवाई नहीं होगी, क्योंकि उनकी पहुंच पुलिस से लेकर बड़े-बड़े नेता-मंत्रियों तक है। पीड़िता के अनुसार इस गिरोह को संचालित करने के लिए शहर के कुछ बड़े नाम भी शामिल हैं जिसके चलते लंबे समय से अमरीन-आफरीन दोनों बहनें सेक्स रैकेट चलाती रहीं और किसी को सक भी नहीं हुआ। पीड़िता ने बताया कि अमरीन घर में देह व्यापार का अड्डा चलाती थी, जिसके लिए उसके पास आधा दर्जन से ज्यादा युवती-महिलाएं थीं। इसके अलावा वह एक लाल रंग के फोन से कई क्लाइंटों से बातें करती थी। इस काम के लिए भी उसके पास कई सारी युवतियां थीं। उधर पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अमरीन का मोबाइल क्राइम ब्रांच में जांच के लिए दिया गया है। उसकी जानकारी मिलने के बाद देह व्यापार को लेकर भी जांच की जाएगी।

ADVERTISEMENT

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT
दो सुंदर हसीनाओं ने 'लाल' रंग के फोन से चलाया सेक्स रैकेट सफेदपोषों की गिरोह चलाने में ली मदद मछली कांड की तरह फैला गिरोह | मुखबिर MP